अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,107,दीपिका गर्ग ,महोबा

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2361430327467884&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 107*
(दिनाँक- 18 जून 2019)
नाम -दीपिका गर्ग
पद-सहायक अध्यापक
विद्यालय- कन्या प्राथमिक विद्यालयमहोबकंठ
विकास खंड- पनवाड़ीे जिला- महोबा

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
विशिष्ट कार्य-मेरी नियुक्ति विद्यालय में 9.11.2015 को हुई। प्रारंभ से ही मेरा प्रयास शिक्षा को रुचिकर और प्रभावी बनाना रहा। इसके लिए मैंने गतिविधियों शिक्षण सामग्री और तकनीकी का प्रयोग किया। मैंने लगभग 500 छोटे बड़े चार्ट और टी.एल.एम. तथा क्रियाशील माडल बनाये। हर शनिवार को कला, संगीत और क्राफ्ट और कहानी व अभिनय विधि द्वारा छात्राओं की रुचि और ठहराव बढ़ाया। प्रतिदिन हेतु अलग- अलग प्रार्थना सुविचार कहानी गीत प्रेरक- प्रसंग रोचक-तथ्य सामान्य-ज्ञान को सुनिश्चित किया। उत्तम स्वास्थ्य और स्थायी स्मृति हेतु प्रतिदिन प्राणायाम और विभिन्न उपयोगी आसन करना सुनिश्चित किया। विषय वस्तु को भलीभाँति समझाने हेतु  ICT का प्रतिदिन प्रयोग सुनिश्चित किया। मोबाइल  और लैपटॉप की सहायता से शिक्षणकार्य किया जा रहा है। दीक्षा एप, यु ट्यूब की सहायता से शिक्षणकार किया।
प्रतिदिन आने वाली छात्राओं का अधिगम बढ़ा और स्थायी हुआ। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा के सुंदर लेखन पर जोर दिया।
उपलब्धि-1.वर्ष 2017 में विद्यालय ने ब्लॉक और जिला स्तर पर योग की प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
2.वर्ष 2018 में जिला स्तर पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में मुझे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
3.वर्ष 2018 में  ICT प्रतियोगिता में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान। राज्य स्तर पर चयन।
4.वर्ष 2019 में कला आर्ट एंड क्राफ्ट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन।
5.मिशन शिक्षण संवाद की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 29.1.2019 में।
लक्ष्य-तन- मन- धन से शिक्षणकार्य करके नामांकन अधिगम और अभिभावकों का विद्यालय में विश्वास बढ़ाना।

*सन्देश:-* कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं।
हारा वही जो लड़ा नहीं।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews