अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,108,उमा सिंह ,गोंडा

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2362019244075659&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 108*
(दिनाँक- 19 जून 2019)

नाम -उमा सिंह
पद-सहायक अध्यापक
विद्यालय-पूर्व माध्यमिक विद्यालय हारीपुर नवीन
विकास खंड- झंझरी ,जिला- गोंडा

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी एवं विचार  :-*
👉
शिक्षा में सशक्तिकरण:-
एक ओर नारी सशक्तिकरण का हम समर्थन करते हैं वहीं दूसरी ओर दहेज़, हत्या जैसी घटनायें भी घटित होती हैं। हम ग्रामीण अंचल की ओर जायें तो पता चलता है बाल विवाह हो रहा है। अधिकतर महिलाएँ घरेलू हिंसा की शिकार हैं। कन्या भ्रूण हत्या रोज़ हो रही है। कानून बने हैं पर अभी तक अंकुश नही लग पाया है। यदि हम शिक्षित हों तो जरूर ऐसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। हम उच्च शिक्षा ग्रहण करने की ओर अधिक ज़ोर दें। शिक्षित महिला कभी किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं कर सकती है। वह ऐसी समस्याओं से लड़ने के लिए सदैव तैयार रहती है। शिक्षित महिला आत्म निर्भर जरूर होती है। यदि हम आत्म निर्भर हों तो हम दूसरों की सहायता भी कर सकते हैं। यदि समाज की विसंगतियों पर विजय पाना है तो एक मात्र विजय शिक्षा ही है।

डॉ0 उमा सिंह
शिक्षिका साहित्यकार

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews