महिला सशक्तीकरण- 113,श्वेता सिंह, अम्बेडकर नगर

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 113*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2365859453691638&id=1598220847122173
*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की 👩🏻‍🏫बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

(दिनाँक- 24 जून 2019)
नाम -श्वेता सिंह
पद -सहायक अध्यापक
विद्यालय-अ.प्रा.वि. बड़ागाँव  जलालपुर , अम्बेडकर नगर

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉मेरा नाम श्वेता सिंह है । मैं अ. प्रा.वि. बड़ागाँव , जलालपुर , अम्बेडकर नगर में सहायक अध्यापक पद पद पर कार्यरत हू । मेरी प्रथम नियुक्ति ७ नवम्बर २००१ को प्रा. वि.  गोड़हरा जनपद आजमगढ़  मे हुई थी। वर्ष २००३ मे अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से अम्बेडकर नगर आ गयी। शिक्षा में कुछ अलग कर दिखाने का जज्बा २०१५ में जगा जब  ई. जी. आर. हिंदी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने एस. सी. ई. आर. टी. लखनऊ गई। वहां संयुक्त निर्देशक एस. सी. ई. आर. टी.  श्री अजय कुमार सिंह जी की बातों से प्रभावित हो मैंने दो विद्यालय गोद लिए। एक अपना स्वयं का विद्यालय और दूसरा उसी के बगल मे स्थित प्रा. वि. बड़ा गाँव की राह आसान नही थी ।अ. प्रा. वि. बड़ा गाँव मे छात्र संख्या ४३ थी, जो बढ़कर १०२ हो गई ।
विद्यालय विकास  के लिए सबसे आवश्यक धन था । मैंने दोनों विद्यालय के स्टाफ से धन हेतु चर्चा की जिसमे (प्र.अ. को छोड़कर ) प्रत्येक माह २५० रुपए धनराशि दान करने को तैयार हो गए उनका सहयोग देखकर मैंने ₹ ५०० धनराशि प्रत्येक माह विद्यालय को देने का निर्णय लिया, साथ ही सहयोग हेतु समुदाय से संपर्क करती रही मेरे कई रिश्तेदारों व मित्रों ने विद्यालय हेतु आर्थिक मदद की गई जिससे विद्यालय में नियमित व्यवस्था कराई गई |
उ. प्रा. वि. हेतु 4 व्हाइट बोर्ड (₹५०००)
उ. प्रा. वि. हेतु 4 बुलेटिन बोर्ड (₹५०००)
माइक मेरे द्वारा (₹५०००)
इनवर्टर मेरे व एन. पी. आर. सी. सी. के आर्थिक सहयोग से (₹२००००)
सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु वस्त्र (₹६०००)
प्रा. वि.  बड़ागांव में वायरिंग हेतु (₹११०००)
खेलकूद सामग्री (₹२१००)
सिलाई मशीन ग्राम प्रधान द्वारा
विद्यालय में मिट्टी पटाई (₹६०००)
झूला प्राथमिक विद्यालय (₹५०००)
रूम हेतु मैट (₹५०००)
विद्यालय हेतु फर्नीचर कंप्यूटर कक्ष का निर्माण खर्च (₹१००००)
उ. प्रा. वि. में स्काउट गाइड को सक्रिय किया जिसका परिणाम यह रहा कि यहां की छात्राएं खेल रैली लगातार 2 वर्षों से मंडल रैली में प्रतिभाग कर रही हैं| खेल रैली में सेवानिवृत्त प्रा. अ. श्री दयाराम जी की मदद से पिछले साल न्याय पंचायत स्तर पर बच्चे विजयी  रहे| गत वर्ष ब्लॉक स्तर पर बच्चे विजयी रहे, इस वर्ष आयोजित होने वाली राज्य पुरस्कार परीक्षा में स्काउट गाइड के माध्यम से कुल १३ बच्चे सम्मिलित होने जा रहे हैं| इन बच्चों के साथ १७ पूर्व छात्र छात्राएं भी राज्य पुरस्कार परीक्षा में सम्मिलित होंगे| इस परीक्षा को पास करने पर वह बच्चे राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जाएंगे अगले वर्ष राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त छात्र-छात्राएं राष्ट्रपति पुरस्कार की परीक्षा देने के योग्य होंगे|

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews