अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,112,प्रतिभा अवस्थी

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2365082570435993&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 112*
(दिनाँक- 23 जून 2019)
नाम -प्रतिभा अवस्थी
पद-प्रधानाध्यापक
विद्यालय-पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकठा नरवर उरूवा इलाहाबाद

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
उपलब्धियां:-
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (NMMS) में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकठा नरवर उरूवा इलाहाबाद के *8 बच्चे वर्ष 2018-2019* मे चयनित हुए । गौरीशा सिंह D/O श्री अजय सिंह, आर्यन सिंह S/O श्री संदीप सिंह, शिवानी प्रजापति D/O श्री शंकरलाल प्रजापति, विवेक कुमार S/O श्री भीमचनद्र,सूरज वर्मा S/O श्री हरिनारायण वर्मा, सौरव वर्मा S/O श्री शिव नारायण वर्मा, गौरव वर्मा S/O श्री सत्य नारायण वर्मा, राजाबाबू S/O श्री बन्धूराम का चयन हुआ। *वर्ष 2014 से अब तक कुल 19 बच्चों का चयन* इस प्रतियोगी परीक्षा में हो चुका है।
◆वर्ष 2018 के इंस्पायर अवार्ड में एक बच्चे का चयन हुआ है।
◆जनपद स्तरीय स्काउट /गाइड प्रतियोगिता में उपविजेता ।
चुनौतियां:-
वर्ष 2010 में पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरुवा में 3 अध्यापको द्वारा विद्यालय का संचालन किया जा रहा था,परन्तु जुलाई 2011 में दो अध्यापको का स्थानांतरण होने के बाद विद्यालय का सम्पूर्ण संचालन मुझपर आ गया। एक मात्र अध्यापक होने के नाते मुझे निम्नलिखित कठिनाइयों एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ा-
1-नामांकन बढ़ाना
2-छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना
3-शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाना
4-विद्यालय का भौतिक परिवेश को रुचिपूर्ण बनाना
5-समुदाय/ अभिभावक का सहयोग प्राप्त कराना
6-शैक्षणिक कार्य के अतिरिक्त विभागीय कार्य आदि समस्याओं को दूर करने हेतु मैंने एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई ।।
सर्वप्रथम बच्चों को शैक्षिक अधिगम स्तर के अनुसार विभिन्न टोलियों का विभाजन किया,बाल संसद का गठन ,विषयवार योग्य छात्रों को नेतृत्व प्रदान किया। प्रतिदिन बाल संसद ,बाल टोलियों के कैप्टन से कार्यो की समीक्षा करना एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालो को समय समय पर पुरस्कार द्वारा प्रोत्साहित किया।
अभिभावकों ,गांव के गणमान्य व्यक्तियों से सम्पर्क कर विद्यालय को गन्दगी से बचाने का प्रयास किया। शिक्षा को रुचिपूर्ण बनाने हेतु वीडियो ,ऑडियो एवं प्रोजेक्टर का प्रयोग कर अधिगम को सुगम बनाने का प्रयास किया।
प्रत्येक स्तर की पाठ योजना तैयार कर विभिन्न विषयों की शिक्षा प्रदान किया।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews