प्रमुख रचनाएँ एवं उनके रचयिता

रामचरित मानस लिखे कविवर तुलसीदास।
कवितावली, गीतावली, विनय पत्रिका खास।।

पृथ्वीराज रासो की रचना किये चंदबरदाई।
रामायण वाल्मीकि रचकर, जग की किये भलाई।।

नीहारिका, नीरजा, सांध्य गीत महादेवी की रचना।
मृगनयनी, कृति वृंदावन लाल की एक ऐतिहासिक गहना।

राम चन्द्रिका केशव दास, उर्वशी लिखे थे दिनकर।
चिदम्बरा है पन्त की रचना प्रकृति के दृश्य मनोहर।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews