शिवाजी के अष्ट प्रधान

शिवाजी के अष्ट प्रधान
कक्षा-7 
विषय-इतिहास पाठ-13

प्रथम पेशवा, दूजे अमात्य और तीसरे मन्त्री।
चौथै, पाँचवें, छठवें थे सचिव, सुमन्त, सेनापति।।

सातवें पण्डित राव थे, न्यायाधीश थे अष्टम।
मराठा राज्य के उदय में इनका कार्य सर्वोत्तम।।

पूना महाराष्ट्र से सलहर तक का क्षेत्र।
कर्नाटक के कुछ भागों तक और कोंकण परिक्षेत्र।

सेनानायक रूप में छत्रपति शिवा महान।
राज्य प्रशासनिक व्यवस्था देखते अष्ट-प्रधान।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews