नवल वर्ष

नवल प्रभात,
नवल हर्ष
नव दीप्ति नवल वर्ष।

रीति नवल
प्रीति नवल
जीवन संगीत नवल।

अभिलाषा
नव आशा
जीवन की परिभाषा।

नवल प्रभा
नव संचार
नव सृष्टि नव विचार।

निशा नवल
प्रात नवल
वृक्षों के पात नवल।

हास  नवल
वास नवल
आया मधुमास नवल।

दिवस नवल
स्वप्न नवल
छाया उल्लास नवल।

नवल रंग
नव उमंग
बदले प्रकृति के ढंग।

रचयिता
गीता गुप्ता "मन"
प्राथमिक विद्यालय मढ़िया फकीरन,
विकास क्षेत्र - बावन,
जनपद - हरदोई।

Comments

  1. मै आपकी काव्य रचनाओ से बहुत ही प्रभावित हूँ।आपके विचारों को मिशन संवाद ग्रुप पर देखा करता हूँ।आपका व्यक्तिव बहुत ही प्रेरणादायक है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews