यातायात के साधन-नियम

कहीं को जब आते-जाते हैं,
हम साधन कुछ अपनाते हैं।
एक साइकिल देखो जाती,
जिसे सवारी स्वयं चलाती।
पेट्रोल चलाये मोटर बाइक,
तेज दौड़ती मोटर बाइक।
कार टैक्सी भी यात्रा वाहन,
ट्रक ट्रैक्टर बस भी साधन।
नदी की धारा नाव चले
छुक-छुक करती रेल चले।
वायुयान है ऊपर उड़ता,
कितना अच्छा देखो लगता।
यातायात के साधन सारे,
आते जो हैं काम हमारे।
यान चलाने नियम जानिए,
बने नियम हैं उन्हें मानिए।
हेलमेट बच्चों बहुत जरूरी,
सड़क सुरक्षा ध्यान जरुरी।
बाइक चालक को बतलाओ,
हेलमेट पहनो तभी चलाओ।
यातायात नियम तुम जानो,
संकेत बने हैं वो पहचानो।
सावधान हो सड़क पे चलिए,
यात्रा अपनी पूरी करिए।
   
रचयिता
सतीश चन्द्र "कौशिक"
प्रधानाध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अकबापुर,
विकास क्षेत्र-पहला, 
जनपद -सीतापुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews