ग्रेडेड लर्निंग

ग्रेडेड लर्निंग ट्रेनिंग का,
है बहुत आभार।
भाषा और गणित को,
पढ़ाने का दिया आधार।

कमाल नाम का Manual,
सच में है बहुत कमाल।
बच्चों को कैसे पढ़ाएँ,
नए-नए तरीकों से किया मालामाल।

हमारे ट्रेनर बहुत बेमिसाल,
रोज-रोज करते कमाल।
जब नई-नई गतिविधियों से,
हँसते हँसते गूँजे सारा हॉल।

हँसना भी एक टॉनिक है,
बच्चों को भी जरूरी है।
वही हँसी उन्हें भी अब,
हमें मिलकर लौटानी है।

ग्रेडेड लर्निंग से अब,
बच्चों को भी राह मिलेगी।
कौन बच्चा है बेसिक का,
एडवांस भी अलग मिलेंगे।

T. L.M. मिले हैं जो हमें,
जैसे गागर में सागर भरे।
बच्चों को भी लाभ होगा,
शिक्षक इसका पालन करें।

टेस्टिंग से सब होगी जाँच,
किसे हम क्या पढ़ाएँ?
पता करना होगा आसान,
ग्रुप भी अब बनेंगे पाँच।

कहानियाँ भी मिली खूब,
Leval -1 और leval - 2
बच्चे तो अब खुश होंगे,
जब कहानी सुनेंगे खूब।

हिंदी अब आसान होगी,
कार्ड्स और बारहखड़ी मिले।
कहानियों के चित्रों से,
बच्चों के चेहरे खिले।

गणित भी अब निखरेगा,
जब अंकों का  खेल होगा।
तीलियों और नोटों से,
जोड़ और घटाना होगा।

App का भी प्रयोग करेंगे,
रोज अप-टू-डेट रहेंगे।
नही होगी कोई भी भूल,
जब अपनाएँगे रोज टूल।

ट्रेनर हमारे शानदार,
पाँच दिन में सिखाया इतना।
भर गया ज्ञान का भंडार,
आप सभी का हार्दिक आभार।

प्रथम फाउंडेशन को प्रणाम,
किया परोपकारी काम।
निश्चित रूप से ही एक दिन,
दूरगामी प्राप्त होंगे परिणाम।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

  1. वाऊऊऊउऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊऊ...बहुत ही बेहतरीन रचना...����������

    ReplyDelete
  2. रीना जी आप वाकई में बहुत मेहनत करते हो..🙏🙏🙏🙏🙏

    ReplyDelete
  3. इस प्रकार की रचनाओं से और लोगों को भी बल मिलता है

    ReplyDelete
  4. बहुत सुन्दर रचना मैम

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews