उत्तर प्रदेश दिवस

उत्तर प्रदेश दिवस
    24 जनवरी

इस पुण्यभूमि उत्तर प्रदेश की गौरवगाथा गाएँ।
है राम-कृष्ण की पुण्य धरा, हम इसको शीश झुकाएँ।।

जय उत्तर प्रदेश.. जय उत्तर प्रदेश..जय उत्तम प्रदेश..

गंगा-यमुना और सरयू की पवित्र धाराएँ बहतीं।
यहाँ प्रथम सभ्यता ने जन्म लिया वेदों की ऋचाएँ कहतीं।

यहाँ तुलसी सूर कबीर की वाणी जन-जन को हर्षाये।।

है राम-कृष्ण की---

यहाँ रानी लक्ष्मीबाई ने दुश्मन की मार भगाया।
यहाँ वीर तात्या टोपे ने भारत का मान बढ़ाया।।

यहाँ आठ-आठ भारत के p.m.वीर भूमि उपजाए।।

है राम-कृष्ण की पुण्य..

यहाँ नगरी ताज, अयोध्या, काशी, तीरथ राज प्रयाग।
जो सन्तावन में भड़क उठी वो मेरठ वाली आग।।

यहाँ देश-धर्म पर बलिदानी चंद्रशेखर शीश चढ़ावे।।

है राम कृष्ण की--
यहाँ चित्रकूट  की पुण्य भूमि जहाँ बसे राम रघुराई।
जहाँ नीलकंठ कालिंजर में शिव ने शीतलता पाई।

यह वीर भूमि महुबे वाली आल्हा ऊदल उपजावे।।

ये राम-कृष्ण --

यहाँ बुद्ध प्रथम उपदेश दिए मानवता के हितकारी।
यही जन्मभूमि रोशन सिंह की काकोरी के क्रांतिकारी।।

सबका है साथ सबका विकास यहाँ योगी राज चलावें।
है राम -कृष्ण की पुण्य धरा....
 
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews