पानीपत की पहली लड़ाई

लोदी इब्राहिम था
दिल्ली का सुल्तान।

21 अप्रैल, 1526
पानीपत मैदान।।

एक तरफ थी बाबर सेना
संख्या 12000

एक लक्ष सेना के संग
इब्राहिम तैयार।

बाबर की सेना में
24 शक्तिशाली तोपें।

बिछा बारूदी सुरंगे
शत्रु का रास्ता रोके।।

रण कौशल में लोदी से
बाबर चढ़ा-बढ़ा था।

300 गज सेना के संग
इब्राहीम खड़ा था।।

लेकिन लोदी की सेना
जरा नहीं टिक पाई।

हुआ सामना तोपों से 
पहली पहल लड़ाई।।

निर्णायक इस युद्ध में
लोधी ने त्यागे प्राण।

पानीपत के युद्ध में
मारा गया सुल्तान।।

दिल्ली और आगरा पर
बाबर का हुआ दखल।

भारत में स्थापित हो
गया राजवंश मुगल।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews