महिला सशक्तिकरण विशेषांक-312

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण विशेषांक:-312*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*
_(दिनांक 08.03.2025)_
नाम- श्रीमती कुसुम भट्ट
पद- सहायक अध्यापक  (एल० टी० गणित) 
विद्यालय- राजकीय इण्टरमीडिएट काॅलेज, कण्डारा, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।
संघर्ष एवं सफलता की कहानी:-
सामाजिक सेवा की शुरुआत -  मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज से उसे बहुत कुछ प्राप्त होता है, कुछ अच्छी और कुछ बुरी। निर्भर इस बात पर करता है कि वह क्या ग्रहण करता है। मेरे सामाजिक जीवन की शुरुआत स्कूल के जमाने से ही प्रारम्भ हो चुकी थी। किसी भी प्रकार के भेदभाव को दरकिनार करते हुए मैं सामाजिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करती थी। घर से कभी-कभार डांट भी पड़ती थी, लेकिन स्वतन्त्रता भी पूरी थी। कभी-कभी लोगों के ताने भी सुनने को मिलते थे कि तुम आखिर लड़की हो। खैर, मैंने कभी किसी की बात की परवाह नहीं की और बारहवीं उत्तीर्ण करने के पश्चात आत्मनिर्भर होकर अपनी आगे की पढ़ाई स्वयं की। ग्रेजुएट करते ही बी० टी० सी० में चयन हो गया और फलस्वरूप  अध्यापन जैसे पवित्र पेशे में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। फिर तो सामाजिक जीवन को संजीवनी मिल गई। जैसे कि बेसिक शिक्षा बच्चों की शिक्षा की आधारशिला होती है, बच्चों को यदि प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने पढ़ने-लिखने के लिए उचित वातावरण मिल जाय तो उनका भविष्य उज्ज्वलमय हो जाता है। इसी आशा और विश्वास के साथ प्राथमिक विद्यालयों में हमारे द्वारा अपनी योग्यता और कार्यकुशलता से जितना सम्भव हो सके, हमने बच्चों को एक अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया, जिसका परिणाम यह हुआ कि हमारे छात्र-छात्राओं ने दोनों क्षेत्रों (शैक्षिक एवं पाठ्य-सहगामी क्रियाकलापों)में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा । पाठ सहगामी क्रियाओं में बच्चों में कई बार राज्य स्तर तक प्रतिभाग किया। बच्चों के सहयोग से ही हमने प्राथमिक स्तर पर प्रिंट रूप में विद्यालय वार्षिक पत्रिका का प्रकाशन किया गया। 
माध्यमिक विद्यालय में पदोन्नति के फलस्वरूप मुझे बड़े बच्चों के साथ काम करने का अवसर मिला, जहाँ बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्राप्त हो रहा है। 

कार्यक्षेत्र की उपलब्धियाँ -:
1)  छात्र छात्राओं ने विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों जैसे सपनों की उड़ान में कविता पाठ,  भाषण प्रतियोगिता, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद स्तर पर अलग अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 2) क्रीडा रैली में अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं  जैसे कबड्डी  खो- खो आदि में भी अधिकसंख्या में राज्य स्तर पर प्रतिभाग कर सफलता प्राप्त की। 
2- नवोदय विद्यालयों की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के फलस्वरूप दो छात्रों का चयन हुआ।
👉 6- शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
सर्व शिक्षा अभियान द्वारा विद्यालय को जनपद स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय प्रबन्धन समिति का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
👉4- विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ :-
1) छात्र/छात्राएंँ विभिन्न पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में ब्लाॅक स्तर, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर प्रतिभाग करते हैं।
2) राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में 2017-18, 2018-19, 2019-20 व 2021-22 में राज्य स्तर पर सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।
3) सीमान्त जनपदीय राष्ट्रीय बाल कांग्रेस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 2022-23 में कविता पाठ एवं जूनियर वर्ग नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
4) 2022 फूलदेई महोत्सव में धाद संस्था द्वारा आयोजित फूलदेई चित्रकला व कविता प्रतियोगिता में  छात्रों की पेण्टिंग्स राज्य स्तर पर चयनित हुई हैं। 
5) कवि चन्द्रकुँवर बर्त्वाल स्मृति समारोह में कविता पाठ एवं सांँस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करना।
6) मातृभाषा आन्दोलन में छात्रों ने ब्लाक स्तर पर नाटक में प्रथम स्थान एवं लोकगीत में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया। 
7) कला उत्सव में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया है।
8) केदारघाटी दस्तक द्वारा आयोजित फूलदेई महोत्सव में प्रतिभाग कर प्रथम या द्वितीय स्थान प्राप्त करना।
9) विभिन्न स्थानीय प्रतियोगिताओं में  प्रतिभाग कर स्थान प्राप्त करना।
10) विज्ञान महोत्सव  वर्ष 2023 में दो छात्रों का  तथा 2024 में चार छात्रों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है जबकि 2024 में एक छात्र ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर हेतु वरियता प्राप्त की है।
👉 6 - शिक्षक और विद्यालय की उपलब्धियाँ :-
A- शिक्षक के स्वयं के सृजित नवाचारों का विवरण
1) विषयवस्तु को सरल व रुचिकर बनाने के लिए विषय शामिल स्वरचित कविताएंँ बनाना। 
2) विभिन्न प्रकार के टी० एल० एम० का निर्माण कर उनके माध्यम से शिक्षण कार्य करना।
3) प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण कार्य करना।
4) कोविड काल में आई०सी०टी० के प्रयोग से विभिन्न एप्प के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण कार्य करना तथा गूगल फार्म के माध्यम से मासिक परीक्षा लेना।
5) कोविड काल के कारण लाॅकडाउन में छात्रों को विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करवाकर सर्टिफिकेट प्राप्त करना।
👉 शिक्षक की व्यक्तिगत उपलब्धियाँ :-
1) साहित्य के क्षेत्र में 2016 में शिशुलोक गौरव सम्मान मिला
2) वात्सल्यम अभ्युदय मंथन द्वारा शिक्षक नवाचारी सम्मान दिया गया।
3) मिशन शिक्षण संवाद उत्तराखण्ड द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया
4) कोविड काल में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा द्वारा प्रशस्तिपत्र दिया गया।
5) कोविड काल में मध्याह्न पोषाहार प्रतियोगिता में अधिसंख्य छात्रों को ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कराने हेतु राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र दिया गया।
6) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा द्वारा सम्मानित किया गया।
7) डा जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान दिया गया।
8) मन्दाकिनी की आवाज रेडियो स्टेशन द्वारा सामुदायिक सहभागिता हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। 
9) मतदाता जागरूकता अभियान हेतु महिलाओं के सहयोग से ऑडियो- वीडियो बनाई गई जिसे निर्वाचन आयोग द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया। साथ ही छात्रों को पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया गया। जिस हेतु स्वीप द्वारा प्रशस्तिपत्र दिया गया।
10) अन्य-विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जाता है।तथा साथ ही कलश संस्था की केदारघाटी संयोजक का कार्य करते हुए विभिन्न मंचों पर संचालन एवं काव्य पाठ करना।
11) केदारघाटी से निकलने वाली दस्तक पत्रिका में बाल मंच काॅलम का सम्पादन कर विभिन्न विद्यालय के छात्रों की रचनाएं प्रकाशित करवाना।

_✏संकलन_
ज्योति कुमारी
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews