होमी जहांगीर भाभा

 होमी जहांगीर भाभा
जन्म दिवस पर विशेष

भारत के एक प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक और स्वप्नदृष्टा।
परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम से भारत की बढ़ी प्रतिष्ठा।।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से Bsc सन 1930 ।
यहीं से डाक्टरेट उपाधि सन 1934 ।

कुछ वैज्ञानिकों की मदद से नाभिकीय ऊर्जा पर अनुसन्धान।
अविछिन्न श्रंखला अभिक्रिया का थोड़ा ही था ज्ञान।।

नाभिकीय उर्जा से विद्युत उत्पादन की किया कल्पना।
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च की स्थापना।

वैज्ञानिक, प्रतिबद्ध इंजीनियर,नियोजक, निपुण कार्यकारी।।
ललित कला व संगीत के उत्कृष्ट प्रेमी तथा लोकोपकारी।

1947 में परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रथम अध्यक्ष नियुक्त।
जेनेवा परमाणुविक वैज्ञानिकों के सम्मेलन में सभापतित्व।

इंडियन एटॉमिक एनर्जी प्रोग्राम के आप जनक।
२४ जनवरी सन 66 विमान दुर्घटना में हुआ निधन।

जर्मनी में कास्मिक किरणों पर अध्ययन और प्रयोग।
इंजीनियरिंग न्यूक्लियर फिजिक्स पढ़ने में बड़े योग्य।

देश आजाद हुआ तो भाभा ने  आह्वान किया।
भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न बनाने में योगदान दिया।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews