कमला देवी चट्टोपाध्याय

कमला देवी चट्टोपाध्याय
  पुण्यतिथि पर विशेष-

वे थीं एक समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी।
हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली।

गांधीवादी महिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय।।
हस्तशिल्प, थियेटर के पुनर्जागरण का किया उपाय।।

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इनका योगदान।
महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक स्तर का उत्थान।।

समाज सेवा के लिए १९५५ में पद्म भूषण पुरस्कार।
1966 में मिला रमन मैग्सेसे पुरस्कार।।

1987 में मिला पद्म विभूषण सम्मान।
3 अप्रैल जन्मदिवस मंगलौर जन्म स्थान।।

द अवेकिंग ऑफ इंडियन वोमेन और
अंकल सैम एम्पायर

इनकी लिखी पुस्तकें
टुवर्ड्स ए नेशनल थिएटर’।।

‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार’।
बुनकरों,शिल्पियों के लिए शुरू किया पुरस्कार।।

29 अक्टूबर पुण्यतिथि है सन उन्नीस सौ अट्ठासी।
दिवंगत स्थान मुम्बई उमर थी साल पचासी।

पुण्यतिथि पर इन्हें नमन है नारी शक्ति प्रतीका।
भारत के आर्थिक विकास में इनके कार्य पुनीता।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews