स्वामी रामतीर्थ

    स्वामी रामतीर्थ
~जन्म दिवस विशेष~

 22 अक्टूबर जन्म दिवस,
सन अठरा सौ तिहत्तर।

निधन वर्ष 1906
तिथि 17 अक्टूबर।।

पंडित हीरानन्द गोस्वामी
एक धर्मनिष्ठ ब्राह्मण।

कठिनाई से भरा हुआ था
तीर्थ राम का बचपन।

वे एक आदर्श विद्यार्थी
अनुपम समाज-सुधारक।

देशभक्त, दार्शनिक कवि
और प्रज्ञावान विचारक।।

अद्वैतवाद के समर्थक
स्वानुभव सच्ची सिद्धि।

सत्य दर्शन की तीन अवस्था
जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति।।

सत् चित् और आनन्द रूप से
विद्यमान परमात्मा।

मानवता ही सच्ची सेवा वही
वास्तविक आत्मा।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews