डॉ0 जोनास एडवर्ड साल्क

प्रथम पोलियो टीका के आविष्कारक
          जन्म दिवस विशेष

डॉ0 जोनास एडवर्ड साल्क।
जिनका जन्मदिवस है आज।।

28 अक्टूबर सन 1914 ..
न्यूयार्क अमेरिका में हुए थे पैदा।

एक अमेरिकी चिकित्सा शोधकर्ता।
विषाणुशास्त्री अनुसन्धानकर्ता।।

न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई।
चिकित्सा अनुसंधान की राह अपनाई।।

जब उन्नीस सौ पचपन आया।
सॉल्क ने पोलियो का टीका बनाया।।

तब पोलियो थी बड़ी बीमारी।
जिससे त्रस्त थी दुनिया सारी।।

एक साल में 58 हजार।
मर जाते होकर के शिकार।।

3 लाख होते थे प्रभावित।
सबसे ज्यादा बच्चे पीड़ित।

रूजवेल्ट अमेरिकन राष्ट्रपति।
खुद पोलियो से रहे थे पीड़ित।।

किया एक संस्थान स्थापित।
जहाँ हो पोलियो टीका विकसित।।

एडवर्ड साल्क ने काम किया।
पोलियो का टीका तैयार किया।।

प्रथम पोलियो टीका आविष्कार।
सन 56 में लेस्कर पुरस्कार।।

मृत्यु जून 23  सन पंचानवे।
लाजोला केलिफोर्निया यू.एस.ए।
   
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews