भारत माता गीत

देखो कितनी प्यारी लागे,
हमारी भारत माता। -2
सुन्दर मुकुट हिमालय सोहे,
मेरे मन को ओ अति मोहे,
देखो झंडा लिए है हाथ,
हमारी भारत माता।।
देखो कितनी प्यारी------
गंगा यमुना की माला पहने
हरे भरे हैं उनके गहने
देखो विंध्य की पहने पेटी,
हमारी भारत माता।
देखो कितनी प्यारी --------
कन्याकुमारी की बिछिया पायल
दुश्मनों को कर दे घायल
सागर को दबाये हैं पाँव,
हमारी भारत माता।।
हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई,
आपस में सब भाई-भाई
करती हैं सबसे प्यार,
हमारी भारत माता।।
देखो कितनी प्यारी लागे,
हमारी भारत माता।।

रचयिता
अनुरंजना सिंह,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठिलिहाई,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews