थॉमस ऐल्वा एडीसन

        महान अविष्कारक
      थॉमस ऐल्वा एडीसन
पुण्य तिथि 18 अक्टूबर पर विशेष

महान अमरीकी वैज्ञानिक थामस एल्वा एडीसन।
1093 पेटेंट कराया, ऐसा था अन्वेषण।।

फोनोग्राफ एवं विद्युत बल्ब अनेकों युक्तियाँ बनायीं।
जिसके कठिन प्रयासों से दुनिया में रोशनी आयी।।

"मेन्लो पार्क के जादूगर" के नाम से थे प्रख्यात।
भारी मात्रा में उत्पादन का जिसने दिया सिद्धान्त।।

1878 ई. में बनाई फोनोग्राफ मशीन।
स्वचालित प्रेस मशीन सुधारा और टेलीफोन।।

21 अक्टूबर 1879 को विद्युत बल्ब बनाया।
चित्र प्रदर्शन के लिए किनैटोस्कोप बनाया।।

विद्युत की त्रितारी वितरण प्रणाली।
यान से सन्देश भेजने की विधि निकाली।।

क्षार संचायक बैटरी डायनेमो में सुधार।
रेडियो वॉल्व बनाया अद्भुत आविष्कार।।

चुंबक विधि से लौह अयस्क पृथक्करण।
भूमिगत केबिल की तार में लगाया रबड़।।

1891 ई. में चलचित्र कैमरा पेटेंट कराया।
1869में प्रथम विद्युत मतदान गणक बनाया।।

18 अक्टूबर 1931 संसार से  विदा लिए।
मानवता के साधक ने अर्पित आविष्कार किये।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews