विषय- संस्कृत, प्रकरण- व्याकरण- प्रत्यय, शीट क्रमांक -69/2026 का हल, दैनिक संस्कृत शिक्षण
✳️✳️✳️
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️
क्रमांक- 69/2026 का हल
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण (अभ्यास कार्य)
दिनांक- 11/02/2026
दिन- बुधवार
प्रकरण- #व्याकरण- प्रत्यय
अभ्यास_कार्य
--------------------
फेसबुक पर देखने व फीडबैक देने हेतु क्लिक करें!👇
https://www.facebook.com/share/p/1DkRntGHw5/
वेबसाइट पर देखने के लिए क्लिक करें!👇
व्याकरण- प्रत्यय का हल-
संस्कृत में प्रत्यय वे शब्दांश होते हैं जो किसी धातु के अंत में जुड़कर नए शब्दों का निर्माण करते हैं। ये प्रत्यय शब्दों के अर्थ, रूप, लिंग और प्रयोग को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संस्कृत में प्रत्यय के तीन प्रमुख भेद हैं-
1- कृत् प्रत्यय
2- तद्धित प्रत्यय
3- स्त्री प्रत्यय
कृत प्रत्यय के अन्तर्गत हम कुछ प्रत्ययों के बारे में जानेंगे-
क्त्वा प्रत्यय- जब किसी धातु के द्वारा करके (खाकर, पीकर, सोकर) अर्थ प्रकट करना हो तो धातु के बाद ही क्त्वा प्रत्यय लग जाता है। अर्थात एक वाक्य में दो क्रिया और एक ही कर्ता हो तो पहले क्रिया में क्त्वा प्रत्यय होता है।क्त्वा का 'त्वा' शेष बचता है।
पठ् + क्त्वा = पठित्वा (पढ़कर)
चल् + क्त्वा = चलित्वा (चलकर)
वह पढ़कर विद्यालय जाता है।
(सः पठित्वा विद्यालयं गच्छति।)
अभ्यास प्रश्न-
प्रश्न-1 निम्नलिखित धातुओं को पूर्ण करो।
(क)- पठ् + क्त्वा= पठित्वा
(ख)- हस् + क्त्वा= हसित्वा
(ग)- गम् + क्त्वा= गत्वा
(घ)- कृ + क्त्वा= कृत्वा
प्रश्न -2 निम्नलिखित धातु और प्रत्यय को अलग-अलग करो।
(क)- लिखित्वा= लिख् + क्त्वा
(ख)- नीत्वा= नी+ क्त्वा
(ग)- उक्त्वा= ब्रू + क्त्वा
(घ)- जितना= जि + क्त्वा
प्रश्न -3 सुमेलित करो
(क)- गाकर- गीत्वा
(ख)- खाकर- खादित्वा
(ग)- पीकर- पीत्वा
(घ)- पढ़कर- पठित्वा
तकनीकी सहयोगी एवं प्रमुख सहयोगी- #जुगल_किशोर_त्रिपाठी #झाँसी
एवं
#माया_त्रिपाठी #भदोही
संकलन:- #टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_संस्कृत_शिक्षण
✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️✳️

Comments
Post a Comment