17/2026, बाल कहानी- 06 फरवरी
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 17/2026
*06 फरवरी 2026 (शुक्रवार)*
#बाल_कहानी - #देश_प्रेम
---------------------
अश्विनी एक छोटा-सा लड़का था। उसे अपने देश से बहुत प्यार था। वह रोज सुबह जल्दी उठता, व्यायाम करता और अपने बड़ों की बात मानता था।
अश्विनी के गाँव के पास एक सैनिक छावनी थी। वह सैनिकों को देखकर बहुत खुश होता था।
वह कहता था, “मैं बड़ा होकर देश की रक्षा करूँगा।”
एक दिन गाँव में खबर आई कि जंगल में कुछ शरारती लोग परेशानी कर रहे हैं। सैनिक वहाँ जाने की तैयारी कर रहे थे। अश्विनी ने भी मदद करने की सोची। उसने सैनिकों को जंगल का सही रास्ता दिखाया। वह बिल्कुल नहीं डरा। उसकी समझदारी से सैनिकों ने जल्दी काम पूरा कर लिया। सैनिकों ने अश्विनी की तारीफ की और कहा, “तुम बहुत बहादुर हो।” अश्विनी बहुत खुश हुआ।
उसने मन ही मन सोचा, “मैं बड़ा होकर जरूर वीर सैनिक बनूँगा।”
संस्कार _सन्देश -
हिम्मत, सच्चाई और देश प्रेम से हर बच्चा बड़ा काम कर सकता है।
कहानीकार-
#रचना_तिवारी (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय ढिमरपुरा पुनावली कलां, ब्लाक- बबीना
जिला -झाँसी, उत्तर- प्रदेश
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment