21/2026, बाल कहानी- 11 फरवरी
#दैनिक_नैतिक_प्रभात - 21/2026
*11 फरवरी 2026 (बुधवार)*
#बाल_कहानी - #फौजी_और_जंग
----------------------
एक लड़का था। उसका नाम कैलाश था। कैलाश का सपना था कि वह एक फौजी बनेगा। उसने अपना नाम प्रा० वि० जानकीपुर सिराथू-कौशांबी में लिखवाया। वह स्कूल में हमेशा प्रथम आता था। उसका सपना कि वह खूब पढ़ाई करेगा और फौजी बनेगा। उसने दिन-रात पढ़ाई की और फौजी बन गया। उसने अब ट्रेनिंग करनी शुरू की और कैलाश ट्रेनिंग में भी प्रथम आया। आखिरकार उसने अपना सपना पूरा कर लिया।
कैलाश बहुत दिन बाद अपने गाँव आया और उसे अचानक सूचना मिली कि दुश्मनों ने भारत देश पर हमला करने की साजिश की है। उसने तुरन्त अपने सैनिकों को फोन किया और सैनिकों ने कैलाश को 'धन्यवाद' कहा।
गाँव में रहते हुए एक महीना हो गया। उसकी छुट्टी पूरी हो गई। उसने अपने जाने की तैयारी की। सीमा पर जंग चल रही थी।
जंग के खत्म होने के बाद वह वहाँ पहुँचा। कुछ दिन बाद फिर से जंग शुरू हो गई। अन्त भारत जीत गया। सभी सैनिक खुशी मना रहे थे। अचानक से दुश्मनों ने हमला कर दिया। उसने बहादुरी व साहस से सभी दुश्मनों पर वार किया। कैलाश को गोली भी लग गई, लेकिन वह हिन्दुस्तानी फौजी हार नहीं मान रहा था, जब तक उसकी साँसे चलती रही। वह दुश्मनों को मारता रहा और अन्त में जान की बाजी लगाकर भारत को विजयी बना दिया।
अपना तिरंगा फहराकर जोर से 'जय हिन्द' बोलकर वीर सैनिक कैलाश भारत माँ की गोद में सो गया।
#संस्कार_सन्देश -
हमें अपने देश से प्रेम करना चाहिए और उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कहानीकार-
#कैलाश ((छात्र, कक्षा-4)
विद्यालय -प्रा० वि० जानकीपुर
विकासखण्ड- सिराथू
जनपद- कौशांबी (उ०प्र०)
✏️संकलन
📝टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद
#दैनिक_नैतिक_प्रभात
Comments
Post a Comment