विश्व के महानतम वैज्ञानिक
*#विश्व के महानतम वैज्ञानिक*
# *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से नवीन श्रृंखला की शुरुआत-
✈️🚀 *#वैज्ञानिक _05* 🛰️🚁 दिनांक- सोमवार, 12 फरवरी 2024
*मेघनाथ साहा*(*भारतीय भौतिक विज्ञानी*)
*जन्म* - 06 अक्टूबर 1893
*पिता* - जगन्नाथ साहा
*माता*- भुवनेश्वरी देवी
*शिक्षा*- बी० एस० सी०, एम० एस० सी०
*खोज* - तारों के ताप और वर्णक्रम के निकट सम्बन्ध के भौतिकीय कारणों की खोज।
*अविष्कार की उपयोगिता*-
मेघनाथ साहा भारत के महान खगोल वैज्ञानिक थे। खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनका अविस्मरणीय योगदान है। उनके द्वारा प्रतिपादित तापीय आयनीकरण के सिद्धान्त को खगोल विज्ञान में तारकीय वायुमण्डल के जन्म और उसके रासायनिक संगठन की जानकारी का आधार माना जा सकता है। खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उनके अनुसन्धानों का प्रभाव दूरगामी रहा और बाद में किये गये कई शोध उनके सिद्धान्तों पर ही आधारित थे। साहा समीकरण ने सारी दुनियां का ध्यान आकर्षित किया और यह समीकरण तारकीय वायुमण्डल के विस्तृत अध्ययन का आधार बना। यह समीकरण तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है। एक खगोल वैज्ञानिक के साथ-साथ मेघनाथ साहा स्वतंत्रता सेनानी भी थे। भारतीय कैलेन्डर के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था।
*पुस्तक* Modern physics
Theory of heat
*पत्रिका* Science and culture
*निधन*- 16 फरवरी 1956
✏️ *संकलन*
रुखसाना बानो (स० अ०)
कम्पोजिट विद्यालय अहरौरा 2
जमालपुर, मिर्जापुर
📝 *काव्यांजलि टीम*
Comments
Post a Comment