काव्यांजलि
*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,
🔵🔴 *#काव्यांजलि_2134* 🔴🔵
दिनांक- बुधवार, 21.02.2024~~~~~
कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-06
*पृथ्वी के परिमंडल* (*अफ्रीका महाद्वीप*)
*तर्ज़- आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं.......*
आओ बच्चों बातें जानें अफ्रीका महाद्वीप की,
कर्क, मकर और विषुवत रेखा जिससे होकर गुजरतीं।
ज्यादातर इस महाद्वीप के भाग में दिखे पठार है,
खनिज सम्पदा, शक्ति के साधन की इसमें भरमार है।
महाद्वीप अत्यंत गर्म यह घने वनों की कतार है,
सुन्दर छटा प्रकृति की दिखती अनमोल उपहार है।
मिस्र देश की नील नदी बहती इसमें वरदान सी।
आओ बच्चों...............
उत्तर-पश्चिम में इसके एटलस पर्वत ही स्थित है,
उत्तरी भाग में फैला इसके सहारा मरुस्थल है।
लिम्पोपो, नाइजर, कांगो नदियों से सजा ये स्थल है,
जल प्रपात विक्टोरिया विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
कांगो नदी भूमध्य रेखा को काटे है दो बार जी।
आओ बच्चों.......................
मकर रेखा को दो बार जो काटे नदी लिम्पोपो है,
मिस्र देश में विश्व प्रसिद्ध पिरामिड यहाँ पे स्थित हैं।
दो तिहाई भाग इसका भूमध्य रेखा के उत्तर है।
एक तिहाई अफ्रीका भूमध्य रेखा के दक्षिण है।।
मानव जन्म का महाद्वीप है कहानी इसके विकास की।
आओ बच्चों...................
*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज
बड़ागाँव, वाराणसी
✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*
# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह
🔵🟣 *काव्याॅंजलि 1057* 🟣🔵
दिनाँक- 21/02/2024, दिन- बुधवार
कक्षा- 7
विषय- हिन्दी
पाठ- 8, रहीम के दोहे
होते सब हैं पास जो,
सम्पत्ति मालामाल।
दीन दु:खी असहाय का,
नहीं पूछते हाल।।
मछली की है नीर से,
अन्ध प्रीति अधिकाय।
वह फँस जाती जाल में,
पानी तो बह जाय।।
पर उपकारी का सदा,
नेक ध्येय निस्वार्थ।
नीर-वृक्ष का काम ही,
होता है परमार्थ।।
अपने मुँह जो बोलते,
अहंकार अभिमान।
अज्ञानी घहरा रहे,
थोथे उनको जान।।
🙏रचना-:
सरोज डिमरी (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० घतोड़ा
क्षेत्र- कर्णप्रयाग, चमोली
Comments
Post a Comment