काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2139* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 27.02.202~~~~~

कक्षा- 8, विषय- विज्ञान 
इकाई-2 (मानव निर्मित वस्तुएँ)

प्लास्टिक

ठण्डा करते  हो जाये कड़े,
गर्म करें तो मुलायम।
बार-बार उपयोग में आते,
थर्मोप्लास्टिक कहते हम।।

पॉली वाइनिल क्लोराइड,
PVC है नाम।
पॉलीथीन पन्नी इसका उदाहरण,
उपयोग है इसका आम।।

गर्म करनें पर हो मुलायम,
ठण्डा करते कठोर।
थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहते,
दुबारा आता न प्रयोग।।

बैकेलाइट इसका उदाहरण,
पुनः चक्रण न होता।
बर्तनों में लगता है यह,
स्विच भी है इसका बनता।।

*रचना:-*
सुधांशु श्रीवास्तव (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर
ऐरायां, फ़तेहपुर

# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1062* 🟣🔵 
दिनाँक- 27/02/2024, दिन- मंगलवार 

कक्षा-8
विषय- हिन्दी
पाठ- 13, "बाज और साँप"
(भाग-1)

सागर किनारे ऊँचे पर्वत पर,
रहता था साँप गुफा में छिपकर।
कल-कल बहती नदिया एक,
हर्षित होता वह लहरों को देखकर।। 

एकाएक खून से लथ-पथ, 
बाज गिरा गुफा में आकर।
रेंगता हुआ साँप पहुँचा पास,
देखा हाल उसका हुआ उदास।। 

इक दूजे को देखा निकट से,
बैठ गये दोनों आस-पास।
बाज बोला, साँप से भाई,
उड़ना चाहोगे ऊँचे आकाश में।। 

कहा सर्प ने क्या करूँगा 
उड़कर? 
प्यारी सी गुफा है पास में मेरे। 
बाज चाहता था उड़ना पर,
पंख टूट गये थे उसके सारे।। 

🙏🏻रचना-:
सरिता मैन्दोला (स०अ०)
रा० उ० प्रा० वि० गूमखाल
द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews

1165075