दैनिक शैक्षिक संकलन
*मिशन_शिक्षण_संवाद_फिरोजाबाद*
जनपद फिरोजाबाद के वि.खं. अराव में प्रतिवर्ष *निपुण मेधावी छात्र खोज परीक्षा* का आयोजन किया जाता है इस परीक्षा का उद्देश्य -बेसिक के छात्र-छात्राओं में परीक्षा की भावना का विकास करना है दिनांक 16 फरवरी 2024 को चौधरी रघुवर दयाल महाविद्यालय मैनपुरी रोड शिकोहाबाद में "निपुण मेधावी छात्र खोज परीक्षा" का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र खोज परीक्षा में प्राथमिक स्तर पर निशांत कुमार (प्राथमिक विद्यालय नगला केवल )कुमारी करीना एवं कुमारी मानवी (प्राथमिक विद्यालय निमरी ) इसीक्रम में उच्च प्राथमिक स्तर पर कुमारी अनुष्का (उच्च प्राथमिक विद्यालय दरगापुरम भरौल) कुमारी प्रियंका (उच्च प्राथमिक विद्यालय किसराव) कुमारी दिव्या सेंगर (उच्च प्राथमिक विद्यालय सेनावली ) को मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार पांडे जी *
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फिरोजाबाद जी ने विजेता प्रतिभागियों को साइकिल देकर पुरस्कृत किया और उनके अभिभावकों / शिक्षकों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने विकासखंड के शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम की प्रशंसा की। और मेधावी छात्र-छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही अभिभावकों को शिक्षकों का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।श्री प्रमोद कुमार (प्र.अ. प्राथमिक विद्यालय नगला बालू )श्री दिनेश प्रताप सिंह (स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय सेनावली ) के द्वारा की जा रही पहल की सराहना की । कार्यक्रम संयोजक श्री सरोज कुमार जी (खंड शिक्षा अधिकारी अराव) ने सरकारी योजनाओं से अलग हटकर छात्र हित में किया जा रहे इस नवाचार की प्रशंसा की और कहा के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है सभी शिक्षकों और अभिभावकों को एक साथ मिलकर उनकी प्रतिभा को निखारना चाहिये श्री गौरव कुमार जी *डीसी* ने ब्लॉक अराव में शिक्षकों के द्वारा किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण यादव जी (सेवानिवृत्ति पूर्व प्रधानाचार्य) ने इस अद्भुत कार्यक्रम की सराहना की । इसके सफल आयोजन में श्री शिव कुमार प्रबंधक रघुवर दयाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्री सुधाकर सिंह श्री संजीव कुमार श्री यशपाल श्री कृष्णकांत श्री धर्मेंद्र यादव श्री सलील यादव श्री विनोद कुमार श्री नरेंद्र कुमार *श्री मोहम्मद शाहिद* आदि की उपस्थित प्रार्थनीय रही ।कार्यक्रम का संचालन श्री सलीम यादव ने किया।
_🙏🏻 साभार_
श्री मु०शाहिद
प्राथमिक विद्यालय कईठऔत अराव
संकलनकर्ता
प्रेम पाल सत्संगी
मिशन शिक्षण संवाद फिरोजाबाद
_✏️संकलन_
*📝टीम_मिशन_शिक्षण_संवाद*
Comments
Post a Comment