६३१~ अनमोल रत्न विनीत कुमार सोलंकी उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरियावाकरपुर, ब्लॉक- कादरचौक, जनपद- बदायूं, उत्तर प्रदेश,
🏅#अनमोल_रत्न-2024 🏅
1- शिक्षक का परिचय:-
नाम :- #विनीत_कुमार_सोलंकी
2- विद्यालय :- उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरियावाकरपुर, ब्लॉक- कादरचौक, जनपद- बदायूं, उत्तर प्रदेश
3- विद्यालय में नियुक्ति :- 30/11/2016
4- विद्यालय का भौतिक प्रवेश एवं संसाधन-
विद्यालय का भौतिक परिवेश एवम संसाधन:- विद्यालय का भौतिक परिवेश अब मैंने स्वयं के प्रयास से बहुत अच्छा कर लिया है। मैने अपनी सैलरी से बहुत पौधे लगा दिए हैं और उनकी रखवाली के लिए और उसमे पानी देने के लिए एक टीम बना दी है। हर महीने उस टीम को मेरे द्वारा सम्मानित किया जाता है। एक टीम मैने स्वच्छता की बना दी है उनके साथ मिलकर मैं विद्यालय को साफ सुथरा रखता हूं। मिशन शिक्षण संवाद की तरफ से मेरे विद्यालय को प्रकृति मित्र विद्यालय का सर्टिफिकेट भी मिला है। विद्यालय में ब्लूटूथ स्पीकर, मैथ्स किट, साइंस किट तथा हैंड वाश आदि सुविधा है।
5-विद्यालय में नामांकन :-
2021-2022= 90
2022-2023= 105
2023-2024= 123
उपस्थिति का प्रतिशत :-
2021-2022= 60%
2022-2023= 70%
2023-2024= 78%
6- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या- लगभग 55%
7- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष, एवं विवरण :-
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में योगा में
विद्यालय की बालक वर्ग और बालिका वर्ग में योगा की टीम पिछले 2022 एवं 2023 में जिले पर प्रथम स्थान पर रही।
https://www.facebook.com/share/p/v5MnQbK3YTake4YR/?mibextid=oFDknk
8- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण :-
A- शासन द्वारा आयोजित स्पेलिंग फुल करने की प्रतियोगिता- 2023 में ब्लॉक स्तर पर कक्षा 8 का बच्चा सचिन जूनियर स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा।
B- ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता 2022 में कक्षा 8 का विष्णु द्वितीय स्थान पर रहा।
C- विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता का विवरण :-
वर्ष- 2021 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय का छात्र अमन पूरे जिले में प्रथम स्थान पर रहा।
D- वर्ष- 2022 में राष्ट्रीय आय एवम योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के पांच बच्चों का चयन हुआ है जिसमें विद्यालय के छात्र विष्णु यादव ने पूरे जिले में तीसरी रैंक पाई है।
9- शिक्षक के स्वयं के प्रयास :-
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को सभी टॉपिक की बहुत ही सरल ट्रिक बनाकर गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और रिजनिंग सिखाते हैं। बहुत अच्छे-अच्छे टीएलएम बनाकर रोचक ढंग से पढ़ाना। अच्छी-अच्छी ट्रिक के साथ पढ़ाई शुरू करवाना।
(B)-शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण:-
(a)- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच बच्चों का चयन हुआ इसके लिए मुझे लखनऊ में उप शिक्षा निदेशक श्री अजय कुमार जी द्वारा सम्मानित किया गया।
(b) लगातार 2 सालों से पाठ योजना जिला स्तर से सेलेक्ट होकर राज्य स्तर के लिए जा रही है। अभी राज्यस्तर का रिजल्ट नही आया है।
(c)-कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान आया अब राज्य स्तर पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में जाना है।
शिक्षकों की अन्य उपलब्धियां :----
(A) लगातार 8 वर्षों से पानी बचाओ अभियान चला रहे हैं और उसके लिए बदायूं के डीएम साहब सम्मानित कर चुके हैं और कई बार जनप्रतिनिधि और कई सामाजिक संस्थाएं भी हर जगह सम्मानित कर चुके हैं।
(B) 2019 और 2020 में उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार भी मिला है।
(C) स्कूल एंड हेल्थ वेलनेस प्रोग्राम में जिले के लिए मुझे अपने ब्लॉक से चयन किया गया है और जिले पर अपने ब्लॉक की तरफ से प्रस्तुतिकरण देना है।
(D) हमारे विद्यालय को प्रकृति मित्र विद्यालय का प्रमाण पत्र भी मिला है।
(E) TLM इनोवेशन बैंक उत्तर प्रदेश के लिए मेरा TLM का चयन हुआ है।
इस सत्र में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुझे उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में बीएसए मैम और जनप्रतिनिधि द्वारा सम्मानित किया गया।
10-मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : --- मिशन शिक्षण संवाद से बहुत सी नई-नई गतिविधियां सीखने को मिलती है। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक श्री विमल कुमार जी व सभी गुरुजनों को बहुत बधाई देता हूँ कि शिक्षकों को आगे बढ़ाने का काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं।इस संवाद से बहुत से नए टीएलएम, योग, काव्यांजलि, पढ़ाई से प्रतियोगिता आदि से बच्चों व शिक्षकों को सीखने को बहुत उपयोगी जानकारी साझा की जाती है जिसके कारण हम टीम मिशन के मानवता के कल्याण के इस अभियान के लिए कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैं।
11- शिक्षक समाज के लिए कोई सुझाव या संदेश:-- शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। बच्चे उन शिक्षकों के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं जो समय से आते हैं और मेहनत से पढ़ाते हैं और बच्चो के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। रोज नए नए तरीके से पढ़ाई कराते हैं। बच्चा अपने टीचर को बहुत फॉलो करता है, वो अपने अध्यापक को बहुत आदर्श मानता है।
संकलन :- सचिन सक्सेना
टीम मिशन शिक्षण संवाद बदायूँ
नोट :- मिशन शिक्षण संवाद का प्रयास है कि अच्छाई और सच्चाई दुनियाँ में अधिक से अधिक फैले और प्रोत्साहित हो, जिससे यह दुनियाँ मानवता के लिए सुखी, समृद्धि व गौरवशाली बने। यदि आप भी एक नि:स्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपनी और अपने आस-पास की अच्छाई और सकारात्मक प्रयासों को लिखते रहें और फोटो प्रमाण के साथ भेजते रहें टीम मिशन शिक्षण संवाद को अथवा उसके वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर।
🙏सादर🙏 - विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद


























Comments
Post a Comment