दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_अलीगढ़*

दिनांक- 23/02/2024
दिन- शुक्रवार

👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

☘️0️⃣1⃣☘️

आज दिनांक 23/02/2024 को कक्षा 5 में FLN प्रोग्राम में बच्चों ने "बत्तख मियां" कहनी को अपने शब्दों में सुनाया तथा सुन्दर चित्र बनाए। "दावत" शब्द पर "माइंड मैपिंग" कर शब्द लिखे। "लालच" शब्द से नए शब्द बनाकर वाक्य प्रयोग किए।
Maths में बच्चों ने "साधारण ब्याज" के प्रश्न "कार्यपुस्तिका" में हल किए।

साभार:-
*👩‍🏫तरन्नुम हमीद व रफत जहाँ*
  मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी जवां अलीगढ़।

☘️0⃣2️⃣☘️

प्राथमिक विद्यालय धनीपुर में कक्षा 2 के बच्चों में आज *हमारा मॉनिटर कौन* गतिविधि कराई गई।

साभार:-
*👩‍🏫पूनम गुप्ता*
 प्राथमिक विद्यालय धनीपुर धनीपुर अलीगढ़।

☘️0⃣3⃣☘️

आज दिनांक 23/02/2024 को मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी,जवां में *cook without fire* activity कराई गई, जिसमें बालक और बालिकाओं के अलग-अलग समूह बनाते हुए उनको बिना आग का प्रयोग करते हुए *भेलपुरी बनाने की प्रतियोगिता* आयोजित की गई, जिसके अंतर्गत दोनों समूहों के सभी बच्चों ने बहुत ही स्वादिष्ट भेलपुरी बना कर दिखाई।
उक्त प्रतियोगिता आयोजित करने का *हमारा उद्देश्य था कि शुक्रवार को विद्यार्थी उपस्थिति बढ़ाना...!* हम अपने इस उद्देश्य में सफल भी हुए हैं,जैसा कि आज़ से ही सभी बच्चों ने अगले शुक्रवार की योजना बना ली है और यह भी तय किया है कि वे शुक्रवार को अवश्य आयेंगे।

इस तरह से हम सभी मिलकर कुछ नवाचार कर सकते हैं,जिससे कि हमारे विद्यालय में विद्यार्थी उपस्थिति भी अच्छी रहेगी और विभागीय आदेशों को भी पूर्ण करने में समर्थ होंगे।

साभार:-
*👩‍🏫 प्रीती शर्मा*
मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी जवां अलीगढ़।


👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

संकलनकर्ता
प्रियंका_अग्रवाल
मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़।

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews

1165031