काव्यांजलि
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,
🔵🔴 *#काव्यांजलि_2132* 🔴🔵
दिनांक- सोमवार, 19 फरवरी 2024~~~~~
विषय- हिन्दी
कक्षा- 5
पाठ- 21
भाग -1
*रघुकुल रीति*
अयोध्या के राजा दशरथ ने,
एक बार अपना दरबार लगाया।
तभी द्वार पाल ने आकर,
विश्वामित्र के आने का सन्देश सुनाया।।
राजा ने महर्षि विश्वामित्र का,
खूब आदर सत्कार किया।
राजा ने महर्षि को मुँह माँगा,
वरदान देने का वादा किया।।
राक्षसों ने यज्ञ अनुष्ठान को,
भारी नुकसान पहुँचाया।
महर्षि ने यह सारा वृत्तांत,
राजा दशरथ को सुनाया।।
इसलिए मैं यहाँ आपके पुत्र,
राम को अपने साथ लेने आया।
रघुकुल की यह रीति रही,
सबने अपना वचन निभाया।।
*रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम
अमरौधा, कानपुर देहात
✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*
# *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह
🔵🟣 *काव्याॅंजलि 1056* 🟣🔵
दिनाँक- 19/02/2024, दिन- सोमवार
कक्षा- 1& 2
*विषय- गणित*
*2 का पहाड़ा*
2 दो बच्चे मेले में गये,
4 चार वहांँ पेड़े खाये।
6 छः दिन तक पेट दुखा,
8 आठ दिन खायी दवा।।
10 दस दिन आराम किया,
12 बारह दिन बाद स्कूल गया।
14 चौदह रुपए की किताब लाया,
16 सोलहवांँ पाठ शिक्षक ने पढ़ाया।।
18 अठारहवाँ पृष्ठ बच्चों ने खोला,
20 बीस का पहाड़ा पूरा सुनाया।
इस कविता को हमने गाया,
दो का पहाड़ा हमको आया।।
🙏🏻रचना-:
रेखा पुरोहित (स०अ०)
रा० प्रा० वि० सौंराखाल
वि० ख० जखोली, रुद्रप्रयाग
📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*
Comments
Post a Comment