बाल पहेलियाँ
टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह
*🔴बाल पहेलियाँ 3️⃣8️⃣🔴*
*🔴 रविवार, दिनांक- 17.02.2024🔴*
*बाल पहेलियाँ*
1- रोज पकाता रोज खिलाता,
चावल, सब्जी, दाल।
सीटी बजा - बजा कर बच्चो!
करता खूब धमाल।।
2- खीर कचौड़ी,पूड़ी सब्जी,
रख लो रोली लाली।
दो अक्षर का नाम हमारा,
कहते मुझको ___।
3- छन्न-छन्न कर खूब नचाती,
पूड़ी-पुआ पकौड़ी।
और नचाती दही बड़े को,
नाचे खूब कचौड़ी।।
4- अगर हटा दो पहला अक्षर,
'तीली' मैं बन जाऊँ।
तीन अक्षर का नाम हमारा,
बोलो क्या कहलाऊँ?
उत्तर 1-कुकर, 2-थाली, 3-कलछुल, 4-पतीली
प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
Comments
Post a Comment