गीतांजलि सृजन
*#गीतांजलि _सृजन*
टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से गीतों का नया संग्रह
*🔴गीतांजलि सृजन4️⃣0️⃣8️⃣🔴*
*🔴 रविवार, दिनांक- 18.02.2024🔴*
*तर्ज - लोकगीत*
*गीत - पुरानी_पेंशन*
माँगते हो क्यूँ ये तो अधिकार हमारा है,
सुन लो मेरी बहनों और सुन लो मेरे भाइयों।
एन पी एस लेकर नहीं बनना बेचारा है।।
सुन लो मेरी................................
छोटे छोटे बच्चों को हम क्या सिखाएंगे,
अपना खुद का हक़ भी जब ना ले पाएंगे।
कैसे लेते हैं हक ये सबको दिखाना है।।
सुन लो मेरी.................................
सरकारें तो बस अपनी गूंगी, बहरी और मौन हैं,
इनको अब बतलाना होगा आखिर हम कौन हैं।
हथियार वोटों का अपनी अब आजमाना है।।
सुन लो मेरी.................................
पेंशन ही तो अपने जीवन का आधार है,
बिन इसके तो दूर हो जाता परिवार है।
बुढ़ापे की लाठी को मजबूत बनाना है।।
सुन लो मेरी.................................
गर अपनी इस बात को सरकार अब ना माने,
तख्तों ताज पलट देंगे आओ मिलकर ठानें।
वापस फिर से अपना सम्मान पाना है।।
सुन लो मेरी.................................
*रचना🙏*
पारुल चौधरी (स०अ०)
उ० प्रा० वि० हरचंदपुर
खेकड़ा, बागपत
✏️संकलन
Comments
Post a Comment