६२७~ अनमोल रत्न रमेश चन्द्र जायसवाल अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया, ब्लॉक- चोपन, जनपद- सोनभद्र, राज्य- उत्तर प्रदेश

 🏅अनमोल_रत्न- 2024 हेतु🏅

"अच्छाई के बीज बोने से ही तो अच्छाई की फसल मिलती है" 

👉1- शिक्षक का नाम व पद- रमेश चन्द्र जायसवाल, सहायक अध्यापक

👉2- विद्यालय का नाम- अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया,  ब्लॉक- चोपन, जनपद- सोनभद्र, राज्य- उत्तर प्रदेश।


👉3- विद्यालय में नियुक्ति तिथि- 12/10/2019

👉4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं भौतिक संसाधन-

 विद्यालय के भौतिक परिवेश एवं उपलब्ध भौतिक संसाधनों का विवरण निम्न प्रकार से है -

* विद्यालय में तीन कक्षा-कक्ष तथा एक अतिरिक्त कक्ष है।

* विद्यालय में साफ एवं स्वच्छ रसोईघर है।

* विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक कक्ष है।

* विद्यालय में बालक तथा बालिकाओं हेतु पृथक-पृथक  शौचालय व मूत्रालय हैं।

*विद्यालय में ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त सोलर पैनल द्वारा चालित सबमर्सिबल पंप लगाया गया है तथा हैंड पंप की भी व्यवस्था है।

*विद्यालय में 20 नलों से युक्त एक हैंड वॉशिंग यूनिट है।

*विद्यालय में ग्राम प्रधान द्वारा लगवाए गए झूले उपलब्ध हैं।

*विद्यालय में गणित तथा विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय उपलब्ध हैं।

*विद्यालय में तीन कंप्यूटर,एक टैबलेट,एक प्रोजेक्टर व एक स्मार्ट बोर्ड स्थापित है।








👉5- विद्यालय में कुल शिक्षक/स्टॉफ- विद्यालय में 01 प्रधानाध्यापिका, 06 सहायक अध्यापक व 03 अनुदेशक हैं।

👉6- विद्यालय में नामांकन-  (3 वर्ष का)

 विद्यालय में नामांकन का विवरण:-

सत्र 2021-22       241 छात्र

सत्र 2022-23       246 छात्र

सत्र 2023-24       268 छात्र

👉7- विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत- (3 वर्ष का)

 विद्यालय में उपस्थित का % विवरण :-

सत्र 2021-22      72% 

सत्र 2022-23      77%

सत्र 2023-24      81%

👉8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या-  90






👉9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- 

प्रतियोगिता का नाम- खेलकूद/सांस्कृतिक 

🏅ब्लॉक स्तर- खेलकूद 

1.) 400 मीटर दौड़ : सुनीता कुमारी, वर्ष-2021 में प्रथम

2.) योग व व्यायाम प्रतियोगिता, वर्ष 2021, सिमरन, सुनीता, नेहा, श्यामलता, काजल (प्रथम स्थान)

3.) कबड्डी प्रतियोगिता वर्ष- 2022, प्रथम 

4.) बैडमिंटन प्रतियोगिता  - वर्ष-2022 आध्या व श्रेया प्रथम स्थान

5.) वर्ष 2021 और 2022 - विशेष प्रदर्शन में प्रथम

छात्र/छात्रा संख्या, वर्ष एवं नाम

🏅जिला/जनपद स्तर-

1.बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष-2022 आद्या व श्रेया, जनपद में प्रथम

2. कबड्डी प्रतियोगिता-2021 (उच्च प्राथमिक स्तर-बालिका), जनपद में द्वितीय स्थान

3. वर्ष 2021 में जनपद स्तरीय एकांकी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।













🏅राज्य स्तर -

33 वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बैडमिंटन डबल्स में आध्या व श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया|

छात्र संख्या - 02  वर्ष -2022 आद्या, श्रेया 

👉10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या, वर्ष एवं विवरण- 

प्रतियोगी परीक्षा का नाम- NMMSE 

छात्र/छात्राओं की संख्या वर्ष एवं नाम -

 1.  वर्ष 2022  में 01 छात्र जनपद में प्रथम (उदित नारायण जोशी)





2. वर्ष -2023 में 03 छात्र NMMSE परीक्षा में चयनित (कैलाश सिंह, मोहन सिंह व मुराली)

https://www.facebook.com/share/p/ZsgGXrmhdJR99nBb/?mibextid=2JQ9oc

👉11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियाँ-

1. वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय  आईसीटी (ICT) प्रतियोगिता में प्रतिभागिता एवं पुरस्कार प्राप्त।

2. चतुर्थ राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण प्रतियोगिता -2022 में प्रतिभागिता व पुरस्कृत।

3. वर्ष- 2022 में पाठ योजना प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

4. वर्ष- 2021 में NIC सोनभद्र व शिवनादर फाउंडेशन के द्वारा आयोजित "स्मार्ट बोर्ड द्वारा शिक्षण प्रतियोगिता' में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।













5. वर्ष-2023 में राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान, प्रयागराज द्वारा "गणित किट व गतिविधि आधारित शिक्षण पर" प्रशिक्षण प्राप्त करके जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर के रूप में उच्च प्राथमिक स्तर एवं प्राथमिक स्तर पर गणित किट का प्रशिक्षण दिया|

6. NMMSE परीक्षा की जानकारी स्तर पर तैयारी करने के लिए डायट प्राचार्य-लखनऊ द्वारा प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल देकर के सम्मानित किया गया।

7. जनपद स्तर पर विद्यालय के तीन छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन के लिए आदरणीय डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया।

8. वर्ष 2020 में जनपद स्तर पर आयोजित नवाचार प्रदर्शनी में प्रतिभागिता हेतु डायट प्राचार्य सोनभद्र द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

9. वर्ष 2023 में जनपद स्तर पर आयोजित TLM मेला में प्रतिभागिता हेतु डायट प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया।






10. वर्ष 2023 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मुझे टेक्निकल सहयोग के लिए माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह जी द्वारा प्रमाण पत्र मोमेंटो देकर के सम्मानित किया गया।

👉12- आपकी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता- मिशन शिक्षण संवाद द्वारा किए जा रहे दैनिक कार्यों, साप्ताहिक कार्यों व विभिन्न नवाचारों के लिए मैं मिशन शिक्षण संवाद परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इन कार्यों से बेसिक शिक्षा विभाग की गुणवत्ता स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मिशन शिक्षण संवाद द्वारा निस्वार्थ भाव से किए गए यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय है।

👉13- अनमोल रत्न के रूप में शिक्षक समाज को आपका संदेश- शिक्षक का जीवन एक कुम्हार की भांति होता है, जो अपनी मेहनत, लगन, कला व गुणों के द्वारा विद्यार्थियों को सुपात्र बनता है,जिसके कारण विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते हैं और इन्हीं सफलताओं के कारण शिक्षकों को सम्मान प्राप्त होता है। इसलिए शिक्षक को सदैव अपना कर्म निभाते हुए एक समाज सुधारक और पथ प्रदर्शक का कार्य निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए।

👉14- साभार-

 विद्यालय की प्रधानाध्यापिका- श्रीमती रजनी प्रजापति

 विद्यालय- अंग्रेजी माध्यम उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया, चोपन-सोनभद्र  

👉15- संकलन कर्ता-

 प्रवीण कुमार द्विवेदी (सह-एडमिन) टीम मिशन शिक्षण संवाद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)

Comments

Total Pageviews