६१९~ अनमोल रत्न संगीता भास्कर प्राथमिक विद्यालय बिस्टौली, भरोहिया, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न 🏅

1– शिक्षक का नाम–  संगीता भास्कर (प्र०अ०)

2– विद्यालय–  प्राथमिक विद्यालय बिस्टौली, भरोहिया, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश


3– विद्यालय में स्टाफ की संख्या–  8

4– विद्यालय में नियुक्ति की तिथि–  05/05/2018

5– विद्यालय का भौतिक परिवेश एवम भौतिक संसाधन–  विद्यालय में 4 कक्षा कक्ष, एक रसोईघर, खेल मैदान, एक छात्र शौचालय, प्रोजेक्टर, टीएलएम कॉर्नर आदि।



6– विद्यालय में नामांकन–

2020–21    – 180

2021–22    – 202

2022–23    – 219

2023–24    – 207

7– विद्यालय में उपस्थिति का प्रतिशत –

2021–22     – 70%

2022–23     – 81%

2023–24     – 86%

8– विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की औसत संख्या– 92






9– खेलकूद एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवम विवरण – 

प्रतियोगिता का नाम– फैंसी ड्रेस एवम पेंटिंग कंप्टीसन गोरखपुर महोत्सव अंतर्गत

( क )  जनपद स्तर –

छात्र / छात्रा संख्या – 6

छात्र / छात्रा  नाम – विनीत, देवा, चांदनी, महिमा, विजय, संजनी 

(ख) ब्लॉक स्तर –

छात्र / छात्रा संख्या– 3

छात्र / छात्रा नाम–  धर्मवीर, विजय, सत्यम

10– प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवम विवरण  –

प्रतियोगी परीक्षा का नाम – नवोदय / विद्याज्ञान

छात्र/छात्राओं की संख्या एवम सफल छात्र/छात्राओं के नाम – 0

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid0duVNx937NCTet34ZAgiDo844V6he4HvXF3GndfPUGeojMRXdkZrcZrEbErhgxbhSl&id=100069042482506&mibextid=Nif5oz

11– शिक्षक के रूप में प्राप्त सम्मान प्रशस्तिपत्र तथा लेखन कार्य– क्रमश: –

मुझे निम्नलिखित सर्टिफिकेट, प्रशस्तिपत्र, अवार्ड और सम्मान मिले हैं- 

1- गोरखपुर महोत्सव महोत्सव समिति- 2018 एवं 2019 द्वारा प्रशस्तिपत्र 

2-  ZIIEI द्वारा 17 मार्च 2018 को आगरा में Certificate Of Appreciation 

3- DIET गोरखपुर द्वारा आयोजित शैक्षिक मेले में प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र 

4- विशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्तिपत्र 

5- बेसिक शिक्षा परिषद गोरखपुर द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक का प्रमाण पत्र 

6- क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान चरगांवा, गोरखपुर द्वारा प्रमाण पत्र 

7- ZIIEI द्वारा Innovative Pathshala का प्रशस्तिपत्र 

8- जनपद स्तरीय नवाचार मेले में प्रतिभागिता के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्तिपत्र 

9- मेगा लीगल कैम्प में प्रतिभागिता के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्तिपत्र 

10- मतदाता जागरूकता अभियान में रंगोली प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा प्रमाण पत्र 

11- National Green Mentors Conference 2019, अहमदाबाद द्वारा Inspiring Climate Educator Award 

12-  दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान द्वारा गुरू पूर्णिमा 2019 के अवसर पर गुरू द्रोणाचार्य सम्मान 

13-  CED Foundation Trust द्वारा National Progressive Principal Award 2019

14-  Trendspier Solutions द्वारा Indian Legend Award 2019 (Living Legend) 

15- Accredited Green Teacher Certificate by Green Teachers Training India 

16- Orpit Services Pvt. Ltd. द्वारा National Education Leadership Award, 2019

17- Robotics And Automation परिषद द्वारा STEM Society में Contribution के लिए Award 

18- Participation certificate in 11th International School Teachers Conference IIT Delhi 

19- Anthelion School of Arts द्वारा प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र 

20- विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रहरी का सम्मान 

21- Mother's Day पर Mothers Bless Award 

21- स्वर्ण भारत द्वारा Climate Hero Award 

22- GUHAR Organization द्वारा  Tree Plantation का प्रमाण पत्र 

23- SWADESH Excellence Artist Award 2020 India 

24- Edustuff TLM निर्माण में प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र 

25- BSA गोरखपुर द्वारा चित्र बनाओ प्रश्न निर्माण में प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र 

26- जनपद स्तरीय ICT स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ 

27- जनपद स्तरीय पाठ योजना निर्माण में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ 

28- जनपद स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ 

29- मिशन प्रेरणा लक्ष्य प्राप्ति में सराहनीय प्रयास के लिए प्रेरक शिक्षक - प्रशस्तिपत्र प्राप्त हुआ

30- जनपद स्तरीय विचारोत्सव प्रतियोगिता "वोकल फॉर लोकल 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ 

31- जिलाधिकारी द्वारा 'मिशन शक्ति' के लिए सर्टिफिकेट ऑफ एप्रेशियेशन प्राप्त हुआ

32- ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न अवार्ड 2020 प्राप्त हुआ 

33- नेशनल मदर्स ब्लेस अवार्ड 2021 प्राप्त हुआ 

34- Younity द्वारा Content Creation के लिए Certificate of Excellence प्राप्त 

35- ऑन लाईन क्लासेस लेने के लिए शैक्षिक आगाज द्वारा प्रशस्तिपत्र प्राप्त हुआ 

36- Ignite Dehradoon द्वारा पर्यावरण पर काम करने के लिए Certificate प्राप्त हुआ 

37- Fashion Life Style magzene में Page-3  पर मेंरे कार्यों को स्थान मिला 

38- "मॉं मेरे जीवन की प्रेरणा " और "हर्ष लाइफ लिबर्टी "  Book में Co-author के रूप में कार्य करने के लिए सम्मान पत्र प्राप्त हुआ 

39- अभिनेता सोनू की संस्था द्वारा करोना वैरियर्स का सम्मान प्राप्त हुआ 

40- FXIA द्वारा सुपर वूमन का अवार्ड प्राप्त हुआ

41– राज्य स्तरीय ICT स्पर्धा 2021 में विजेता रही

42– सन 2021 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से चयनित होने का प्रमाणपत्र प्राप्त है

       आयाम स्वरूप साप्ताहिक समाचारपत्र में मेरा लेख 'अध्यापक की कलम से' और 'कैसे हो समाज के दानवों का अंत' प्रकाशित हुआ, मीडिया स्टैण्ड समाचार पत्र में मेरी कविता प्रकाशित हुई | 'अभिव्यक्ति' पत्रिका में 'इंद्रधनुष' शीर्षक से मेरी कविता छपी | मिशन शिक्षण संवाद की 'साहित्यशाला' में मेरी कविता और लेख छपे | मासिक पत्रिका 'मिशन प्रेरणा' के अक्टूबर अंक में मेरा लेख 'गतिविधि आधारित शिक्षण' छपा |

स्वदेश संस्थान भारत द्वारा मेंरे लेख को 'मदर्स ब्लेस' अवार्ड मिला | 'ऐन एजुकेशन मैगजीन टच एजुकेशन' नेशनल टीचर अवार्ड 2019 में मेरे द्वारा लिखित संदेश प्रकाशित किया गया |

मां मेरे जीवन की प्रेरणा - ISBN-978-1-63850-830-4  solaced pentales community, His life liberty - ISBN -978-81-949384-7-7 Reality of words publication,  बुरा न मानो होली है - ISBN-979-843839-7762 by SGSH publication, Slow and steady wins the race - ISBN - 9798886419559 The Literary Bridge Publication, Safar - ISBN - 9789392796494 ink zone publication, Memories - ISBN - 97893-92795 43-2 Ink Jone Publication, Daily Challenges food and farmers and life of water, Ink zone publication .

12 – विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का प्रयास – 

         व्यक्तिगत रूप से छात्रों के विद्यालय में ठहराव तथा नामांकन सुनिश्चित करने हेतु घर घर जा कर सम्पर्क किया, विद्यालय में भौतिक सुविधाएं बिजली, पानी, पंखा, प्रोजेक्टर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की।

         प्रति माह वेतन का 5% विद्यालय पर खर्च करती हूँ | हर वर्ष एक महिला अभिभावक को विद्यालय के कार्यक्रम में सिलाई मशीन प्रदान करती हूँ | ड्रापआउट लड़कियों को अपने खर्च पर पढ़ाना, महिलाओं के स्वावलम्बन का कार्य करती हूँ |

         विद्यालय के पूर्व मे छात्र रह चुके रविन्द्र जी, जो अब एक अभिभावक है उन्होंने विद्यालय मे बच्चों के लिए भोजन करने के लिए एक चबूतरे का निर्माण करवाया है तो वही एक और अभिभावक अनिल मौर्या जी जो पूर्व छात्र रह चुके है मध्यान भोजन में समय समय पर अपने खेतो से हरी सब्जियां दे जाते है, मैसोनिक क्लब की अध्यक्ष श्रीमती जागृति वर्मा जी ने बच्चों को सोलर लैंप वितरित किया सेवानिवृत प्रोफेसर सुबोध कांत जी ने पुस्तकालय के लिए कुछ पुस्तके दान स्वरूप दी , श्री सुरेन्द्र कुमार व्यवसाई है जिन्होंने विद्यालय हित में दो टेबुल फैन भेंट स्वरूप दिया ।

         निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु हमारे विद्यालय पर अनेक गतिविधियां कराई जाती है इसमें विभाग द्वारा भेजे गए रेडीनेस गतिविधि के अलावा भी अनेक गतिविधियां शामिल हैं जैसे व्याकरण का बगीचा आदि शामिल है कविता, कहानियों के साथ साथ क्राफ्ट और खेल द्वारा विषय वस्तु को सरल तरीके से समझाया जाता है जिसका परिणाम यह आया की अभी तक लगभग कक्षा एक दो तीन में 50 प्रतिशत तक के छात्रों ने निपुण लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है नवोदय की मुफ्त तैयारी हमारे अध्यापकों द्वारा कराई जा रहीं और फॉर्म भी मुफ्त भरवाया जाता है।

        कला क्राफ्ट खेल प्रदर्शनी मेला फन डे आदि पाठ्य सहगामी गतिविधियों द्वारा भी हमारे यहां छात्रों के पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और उनमें ई क्यू के साथ आई क्यू का विकास किया जा रहा है ।

13 – मिशन शिक्षण संवाद के लिए सुझाव या सन्देश –  मिशन शिक्षण संवाद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों का एक सक्रिय समूह है जिसके अन्तर्गत सभी शिक्षक साथी अपने अपने कार्यों के अनुरूप शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं जो मानवता के कल्याण के सकारात्मक विकास करने में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। समय समय पर मिशन शिक्षण संवाद की तरफ से शिक्षकों को सम्मानपूर्वक प्रदान किए जाने वाले अनमोल रत्न पुरस्कार से शिक्षकों का उत्साहवर्धन होता है जिससे प्रेरित होकर वे अपना कार्य अधिक निष्ठा और लगन से करते हैं।

14 – शिक्षक समाज के लिए सुझाव या सन्देश – प्रत्येक बच्चे में व्यक्तिगत विभिन्नता होती है, शिक्षक को उसी अनुसार बच्चे का मार्गदर्शन कर पढ़ाते हुए अधिगम को स्थायी बनाने पर जोर देना चाहिए जिससे वह अपने जीवन की सही दिशा में प्रयास कर सफल हो सके।

https://youtu.be/EXRYyWAVbpM?si=5zB9WgdTxYZa2Io0

15– प्रधानाध्यापक का नाम –  संगीता भास्कर

16 – संकलन –  संगीता भास्कर

टीम मिशन शिक्षण संवाद

जनपद– गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

Comments

  1. बधाई और शुभकामनायें

    ReplyDelete

Post a Comment

Total Pageviews