६२५~ अनमोल रत्न धनंजय प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय बस्तौरा, ब्लॉक- रसड़ा, जनपद- बलिया उत्तर प्रदेश
🥇#अनमोल_रत्न- 2024🥇
1- शिक्षक का नाम व पदनाम- #धनंजय_प्रताप_सिंह (प्रधानाध्यापक)
2- प्राथमिक विद्यालय बस्तौरा, ब्लॉक- रसड़ा, जनपद- बलिया उत्तर प्रदेश
3- 21 अक्टूबर 2011
4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं संसाधन-
विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यंत हरियाली युक्त एवं आकर्षक है। विद्यालय में 5 कक्षा कक्ष हैं। एक स्मार्ट क्लास है। साथ ही लाइब्रेरी एवं लर्निंग कॉर्नर भी है। विद्यालय के पास बहुत बड़ा खेल का मैदान है। विद्यालय में एक समृद्ध किचन वाटिका भी है जिसमें से वर्ष भर हरी सब्जी सब्जियां प्राप्त होती हैं और इन सब्जियों का प्रयोग एमडीएम पकाने में होता है। इसके साथ ही विद्यालय के हर कक्षा में पंखा, एलइडी लैंप, व्हाइट बोर्ड एवं बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध हैं। हर कक्षा कक्ष की दीवारें फ्लेक्सी बोर्ड के टीएम के साथ सुसज्जित हैं।
इसके साथ ही विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ स्पीकर्स और इनवर्टर जैसे इलेक्ट्रॉनिक और आईटीसी के उपकरण उपलब्ध हैं।
विद्यालय उत्तर प्रदेश शासन के मंसा के अनुरूप कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर को पूरा करता है।
5- विद्यालय में कुल 04 स्टाफ हैं।
6- विद्यालय में कुल नामांकन----
सत्र 2020-21 -- 130
सत्र 2021-22---138
सत्र 2022-23---140
सत्र 2023-24---114
7- विद्यालय में उपस्थित का प्रतिशत-------
सत्र 2021-22 -- 72%
सत्र 2022-23 -- 80%
सत्र 2023-24 -- 88%
8- विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले छात्रों की औसत संख्या------ 85
9- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या वर्ष एवं विवरण----
ब्लॉक स्तर- 05
जिला स्तर- 01
10- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या वर्ष एवं विवरण----
कुमारी रानी नवोदय विद्यालय कक्षा- 6 में प्रवेश वर्ष 2014-15
11- शिक्षक की व्यक्तिगत अनुकरणीय उपलब्धियां-----
A- विद्यालय में 2013 से ही लैपटॉप के माध्यम से आईटीसी का प्रयोग
B- ब्लॉक स्तर पर दो बार उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त
C- वर्ष 2019 एवं वर्ष 2021 में बीएसए बलिया द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय सम्मान प्राप्त
D- डायट बलिया में आयोजित जिला स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करना एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त करना
E- ZIIEI द्वारा वर्ष 2018 में इन्नोवेटिव पाठशाला का प्रशस्ति पत्र प्राप्त
F- वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री के समक्ष टीएम प्रदर्शनी हेतु जनपद स्तर पर चयन एवं टीएम की मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा
G- वर्ष 2023 में मिशन शिक्षण संवाद द्वारा विद्यालय को "प्रकृर्ति मित्र विद्यालय" पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
12- मेरी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता-----
"मिशन शिक्षण संवाद" बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए सतत क्रियाशील है। यह एक ऐसा मंच है जो हम शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सतत प्रेरित एवं मार्गदर्शित करता है। अच्छा कार्य कर रहे शिक्षकों के विचारों एवं नवाचारों को साझा करता है जिससे अन्य शिक्षकों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। यह एक ऐसा मंच है जिस पर नित नवीन नवाचार, TLM, एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध रहता है। साथ ही प्रतियोगिता एवं सेमिनार के माध्यम से शिक्षकों के व्यक्तित्व को परिष्कृत करके एक उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में उनका विकास करता है और यही उत्कृष्ट शिक्षक अपने छात्रों को एक आदर्श नागरिक के रूप में सवार कर समाज और राष्ट्र की सच्ची सेवा करता है।
https://www.facebook.com/share/p/FL6WdN5mWRuCG9aR/?mibextid=oFDknk
12- 'अनमोल रत्न' के रूप में शिक्षक समाज को मेरा संदेश--------
शिक्षक साथियों हम सब बहुत ही भाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें शिक्षक के रूप में समाज और राष्ट्र निर्माण के गुरुतर उत्तरदायित्वों को परिपूर्ण करने के लिए एक अवसर दिया है। अतः यह हमारा परम कर्तव्य है कि हम एक उत्कृष्ट शिक्षक बनकर राष्ट्र और समाज की सच्ची सेवा करें और अपने कर्तव्यों का समुचित ढंग से निर्वहन करें। हम शिक्षक विद्यालय को अपना घर समझे और छात्रों को अपनी संतान। जिस दिन से हमारे अंदर यह भावना उत्पन्न हो गई उसी दिन से हमारे विद्यालय का चहु मुखी कायाकल्प प्रारंभ हो जाएगा।
इसके साथ ही हम शिक्षक अपने आदर्श रहन-सहन से भी समाज को एक सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करते रहें एवं नैतिकता तथा उच्च आदर्शों का मापदंड समाज में स्थापित करें।
साभार- धनंजय प्रताप सिंह
संकलन- अजीत कुमार सिंह
टीम मिशन शिक्षण संवाद बलिया
























Comments
Post a Comment