बाल पहेलियां
टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह
*🔴बाल पहेलियाँ 3️⃣6️⃣🔴*
*🔴 रविवार, दिनांक- 04.02.2024🔴*
*बाल पहेलियाँ*
1- लोहे का मैं पात्र निराला,
मुझ पर रख लो रोटी गोल।
रँग मेरा है काला-काला,
बूझो राधा रवि काजोल।।
2- तीन अक्षर मेरे नाम मे,
आते रामू भैया।
मध्य हटे तो 'चिटा' बनूँ मैं,
रखे हाथ में मैया।।
3- गोल-गोल सी रोटी को मैं,
मन से खूब नचाता।
मम्मी चाची, दादी को मैं,
सदा बहुत ही भाता।।
4- कभी इधर से कभी उधर से,
मम्मी घूँसा मारे।
दो अक्षर का नाम हमारा,
बोलो मोहन प्यारे।।
उत्तर 1-तवा, 2-चिमटा, 3-बेलन, 4-आटा
प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद
Comments
Post a Comment