रानी दुर्गावती शहीद दिवस

कालिंजर के राजा कीर्ति सिंह चंदेल की,

एकमात्र थी वह आज्ञाकारी संतान।

1524 में दुर्गावती का जन्म हुआ,

राज्य था गोंडवाना स्थान।।


दलपत शाह से हुआ उनका विवाह,

4 वर्ष में निधन हुआ, निकला आह। 

समय बहुत ही विपरीत था, 

3 वर्ष के पुत्र संग करना था निर्वाह।। 


रानी ने स्वयं गढ़मंडला का,

शासन मजबूती से सँभाला।

मानिकपुर सूबेदार ने दुर्गावती के विरुद्ध,

अकबर के कान भर डाला।।


अकबर के जुल्मों का किया सामना,

हार न मानी, लड़ने का उन्होंने ठाना।

आसफ खां को साहस बुद्धि से कराया, 

स्वतंत्रता की वेदी पर  परचम लहराया।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews