विश्व वर्षा वन दिवस

वर्षावन हैं धरती के रक्षक

यह सब को समझाना होगा

अगर चाहिए धरती पर जीवन

तो हमें इन्हें बचाना होगा।।


हर वर्ष 22 जून को विश्व वर्षा

वन दिवस मनाया जाता है

वर्षा वन हैं बहुत उपयोगी

यह सबको समझाया जाता है।।


वर्षा वन धरती पर सामान्य से 

अधिक वर्षा करवाते हैं

उष्णकटिबंधीय वर्षा वन धरती के

आभूषण कहे जाते हैं।।


वर्षा वन कार्बन डाइऑक्साइड 

सोखकर प्राणवायु लौटाते हैं

उष्णकटिबंधीय वन प्राकृतिक 

औषधियों के भण्डार कहलाते हैं।।


वर्षावन हमारी धरती के जलवायु 

परिवर्तन को स्थित रखते हैं

पशु पक्षियों की 40 से 75% प्रजातियाँ 

इन्हीं वर्षा वनों में रहते हैं।।


मानव ने अपने स्वार्थ की खातिर

इन वनों को नुकसान पहुँचाया है

तेजी से घट रहे इन वनों से

जीवन पर संकट में छाया है।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews