अन्तर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस

प्रवासी श्रमिक गाँव, देश से दूर रहते हैं,

श्रम से जोड़-जोड़ पैसे इकट्ठा हो करते हैं।

पेट काटकर पाई-पाई वो हैं संजोते 

घर पर परिवार को वह पैसा भेजा करते हैं।।


प्रवासी श्रमिकों के योगदान को,

मान्यता देता संयुक्त राष्ट्र संघ।

परिवारिक पोषण दिवस मनाता,

16 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ।।


200 मिलियन से ज्यादा श्रमिक,

800 मिलियन से अधिक पैसा भेजते हैं।

यह प्रेषण प्रवासी श्रमिकों और 

परिवारों को आर्थिक रूप से जोड़ते हैं।।


प्रेषण द्वारा श्रमिक परिवारों से,

डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिलता है।

प्रवासी परिवार के सदस्य के,

जीवन में बेहतरी में मदद मिलता है।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews