20- मेरा विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय #नीलकण्ठ, विकासखंड- यमकेश्वर, जिला- पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड

 ⭐️ #मेरा_विद्यालय, मेरा गौरव⭐️

👉विद्यालय- राजकीय प्राथमिक विद्यालय #नीलकण्ठ, विकासखंड- यमकेश्वर, जिला- पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
स्थापना वर्ष- 1960


👉छात्रों की उपलब्धियाँ-
क-) शिक्षा के क्षेत्र में
1) विभिन्न सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन
2) गणित एवं भाषा प्रतियोगिता में जनपद स्तर तक प्रतिभाग।
3) उच्च कक्षाओं में वार्षिक परीक्षा फल के दौरान सभी कक्षाओं में विद्यालय के छात्रों का श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करना।
4) मिशन शिक्षण संवाद में छात्रा खुशी की कविताओं को स्थान मिलना। स्वयं की रचनाओं को भी स्थान मिलता है।
5) छपाक पत्रिका में विद्यालय के छात्रों की पेंटिंग और लेख छपते हैं।
6) आनंदम पत्रिका में भी स्वयं और छात्रों के विचारों को स्थान प्राप्त।
7) विद्यालय प्रबंधन पुस्तिका में विद्यालय की सफलता की कहानी।
8) गतिविधि पुस्तिका में विद्यालय के छाया चित्रों का प्रदर्शन।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid06fny9Tp7tLBS58WKoBownAjvTHLhvxuWMxEVf7K8JC71pNa4ywnU4k9wpo5Q42asl&id=1598220847122173
ख-) क्रीड़ा के क्षेत्र में-
खो-खो, कबड्डी, दौड़, लम्बी कूद में पूर्ववर्ती वर्षों मैं जनपद स्तर पर प्रतिभाग और खो-खो कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त।
2) कविता पाठ लोक नृत्य में प्रथम स्थान।
3) निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त।


ग-) पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में-
1) विद्यालय परिसर तथा गाँव के आसपास या घरों में वृक्षारोपण।
2) स्वच्छता अभियान रैली।
3)वृक्षारोपण रैली।
4)पर्यावरण दिवस पर रैली का आयोजन।
5)विभिन्न प्रकार के स्लोगन और चित्रकला के माध्यम से जागरूकता अभियान।
6)जल स्वच्छता अभियान।
7)प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जागरूकता।

घ-)स्कॉउटिंग/ रेडक्रॉस-
1) स्काउटिंग और गाइड का बेसिक तथा एडवांस कोर्स प्राप्त कर छात्रों को जनपद स्तर तक पूर्ववर्ती विद्यालय में प्रतिभाग करवाया।
2) योग में छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर 3 जिलों के मध्य प्रथम स्थान प्राप्त किया।



ङ-) समाजोपयोगी कार्य-
1) जरूरतमंदों का यथासंभव सहयोग करना।
2) अच्छे कार्य के प्रति समाज को जागरूक करना।
3) गाँव हित में उत्कृष्ट कार्यों को करने हेतु समुदाय को प्रेरित करना।
4) छात्रों को आगे बढ़ने हेतु कुछ उचित जानकारी प्रेषित करना।
5) भविष्य में विकासात्मक कदम बढ़ाने हेतु चर्चा कर समुदाय को जागरूक करना।

च-) अन्य-
कई नवाचारों का निर्माण कर बच्चों तथा छात्रों तक पहुँच बनाना।







छ) विद्यालय प्रबंधन समिति / स्थानीय समाज द्वारा दिया गया सहयोग-
1) विद्यालय प्रबंधन समिति का विद्यालय बैठकों में प्रतिभाग।
2) विशेष आयोजनों में सभी अभिभावक एस० एम० सी० और क्षेत्र की जनता द्वारा अभूतपूर्व सहयोग।
3)छात्रों को विशेष भोज कराना। मातृ दिवस व अन्य अवसरों पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन।
4)सपनों की उड़ान में एस० एम० सी० का प्रतिभाग और प्रथम स्थान हासिल करना।
5) एस० एम० सी० द्वारा श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं झाड़ियांँ काटना।

ज-) राष्ट्रीय पर्वों, राजकीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन-
15 अगस्त 26 जनवरी 2 अक्टूबर तथा अन्य पर्वों का धूमधाम से आयोजन।
2)प्रतिवर्ष विद्यालय वार्षिकोत्सव का धूमधाम से आयोजन।





झ) शिक्षकों का विवरण-
1)श्रीमती रीता सेमवाल प्रधानाध्यापिका
2) श्रीमती कुमुद धस्माना सहायक अध्यापिका

ञ-) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन

विद्यालय में सभी भौतिक संसाधन उपलब्ध हैं। मूलभूत सुविधाओं से विद्यालय सम्पन्न है यथा- शौचालय, पेयजल व्यवस्था, सुसज्जित भवन, कक्षा-कक्ष, कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय, बैंड सेट, क्रीड़ा सामग्री, कंप्यूटर, टी०वी, साउण्ड सिस्टम, व्यायाम सामग्री,   डाइनिंग हॉल डाइनिंग फर्नीचर, छात्रों एवं अध्यापकों हेतु पर्याप्त फर्नीचर, पंखे, पर्याप्त टी० एल० एम० इत्यादि।

ट-) विद्यालय परिसर का विवरण(किचन गार्डन, झूले, क्रीड़ास्थल आदि)
1) विद्यालय में किचन गार्डन तथा सुसज्जित फुलवारी का निर्माण किया गया है।
2)आकर्षक एवं सुंदर भवन के साथ ही क्रीड़ास्थल है।
संकलन एवं सहयोग
हर्षबर्धन जमलोकी
मिशन शिक्षण संवाद
देहरादून

Comments

Total Pageviews