अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

आओ हम सब योग करें।

योग से तन को स्वस्थ करें।।

प्रातः सब जल्दी उठ जाओ।

सुबह सवेरे योग करो, कराओ।।

तन होता सुडौल और आनंदित है।

ऊर्जा और चेतना से होते प्रसन्नचित्त हैं।।

प्रकृति सुकुमार है, हमें देती प्यार है।

प्रातः सैर से मिले स्वास्थ्य बार -बार है।।

योग से बनते सब निरोग हैं।

आयु बढ़ती यह भी एक संजोग है।।

पुरातनकाल से  चला आया योग है।

बच्चे, जवान और हो चाहें बूढ़े।

सब योग करें, कभी न छोड़ें।।

योग का अर्थ ही है जोड़।

तभी तो है यह बेजोड़।।


रचयिता
सीमा अग्रवाल,
सेवानिवृत्त सहायक अध्यापिका,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाफ़िज़पुर उबारपुर,
विकास क्षेत्र - हापुड़,
जनपद - हापुड़।

Comments

Total Pageviews