विश्व पर्यावरण दिवस

हरे-भरे पौधे, शुद्ध वायु,

महका देते संपूर्ण जीवन।

वृक्षों की ना करो कटाई,

प्रभावित होता पर्यावरण।।


धरा पर होंगे वृक्ष अधिक, 

तो ऑक्सीजन होगी अधिक।

पर्यावरण हमारा महकेगा,

जीवन हमारा चहकेगा।।


ना करो छेड़खानी प्रकृति से,

काम लो तुम अपनी मति से।

दूषित ना हो जाए पर्यावरण,

तुम्हारी अपनी ही कमी से।।


धरा हमारी वैसे ही जनसंख्या,

बोझ तले दबी जा रही।

पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी,

देखो होती जा रही।।


काट-काट कर जंगलों को,

व्यवसाय अपना बढ़ा रहे।

ऊँची-ऊँची बिल्डिंग खड़ी कर,

पेड़ों की कटाई करा रहे।।


अगर चाहते हो शुद्ध पर्यावरण,

एक-एक पेड़ लगाओ सब।

आसपास में रखो सफाई,

अब नहीं करोगे तो फिर करोगे कब।।


रचयिता

सीमा शर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा,

विकास खण्ड-बागपत, 

जनपद-बागपत।

Comments

Total Pageviews