करो योग रहो निरोग

21 जून दिन बड़ा हितकारी,

योग करने की है अब बारी। 

आओ मिलकर करें सब योग,

बनें हष्ट पुष्ट और निरोग।

 तन होगा तब स्वस्थ,

निरोगी होगी हमारी काया,

करो नित्य मिलकर सब योग,

तब लगेगा ना कोई रोग। 

मन आत्मा की भी होगी शुद्धि,

बढ़ेगा बल और बुद्धि।

ज्ञान धारण की क्षमता बढ़ती, 

मोटापा जाता पाचन शक्ति बढ़ती।

थकान, तनाव, आलस भी दूर होता,

सुंदर तन-काया भी यह देता।


रचयिता 

ब्रजेश सिंह,

सहायक  अध्यापक, 

प्राथमिक विद्यालय बीठना, 

विकास खण्ड-लोधा,

जनपद-अलीगढ़।

Comments

Total Pageviews