विश्व ऐथनिक दिवस

विश्व में मनाए जाने वाले,

महत्वपूर्ण दिवस में से एक।

विश्व संस्कृति संरक्षण के लिए,

विश्व ऐथनिक दिवस है नेक।।  


दुनिया के अलग-अलग  क्षेत्रों में,

ऐतिहासिक विरासत, कला होती है खास,

अगली  पीढ़ी  को  हस्तान्तरित  हो,

संरक्षण-संवर्धन की होती है आस।। 


19 जुलाई  को  विश्व  भर में,

विश्व ऐथनिक दिवस मनाया जाता है।

सभ्यता-संस्कृति के संरक्षण के लिये, 

जन-जागरूकता  फैलाया जाता है।।


ऐथनिक  उत्पादों की कम्पनी क्राफ्टविला की,

ऐक्टर विद्या बालन भारत में है ब्रांड एंबेस्डर।

एक-दूसरे के हस्तशिल्प कला को अपनायें, 

संस्कृतियाँ बची रहें, ऐथनिक अपनाकर।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews