विश्व पर्यावरण दिवस

इस जग को सुन्दर बनाएँ 

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ

धुआँ-धूल को दूर भगा के

फिर ऑक्सीजन को बढ़ाएँ


इस जग को सुन्दर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


पेड़ों पर रहते जीव-जंतु

उनके घरौंदे बचाएँ

पेड़ों पर चहके है चिड़िया

उनके जीवन को बचाएँ


इस जग को सुन्दर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


पेड़ हमें छाया देते हैं

गर्मी से हम राहत पाएँ

ताजे-ताजे फल उगें जब

हम सब मिलजुल कर खाएँ


इस जग को सुन्दर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


पेड़ होते मिट्टी के मित्र

मृदा का कटाव बचाएँ

पेड़ रोके ध्वनि प्रदूषण

इनकी एक-एक पत्ती बचाएँ


इस जग को सुन्दर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


पेड़ हवा को शुद्ध रखते हैं 

वायु प्रदूषण दूर भगाएँ

पेड़ होते औषधि की खान

एक पेड़ को रोज़ लगाएँ


इस जग को सुन्दर बनाएँ

आओ चलो हम पेड़ लगाएँ


रचयिता

संगीता गौतम जयाश्री,

सहायक अध्यापक,

उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐमा,

विकास खण्ड-सरसौल,

जनपद-कानपुर नगर।



Comments

Total Pageviews