सुचेता कृपलानी

आप मजबूत इच्छाशक्ति और,

जुझारूपन की थीं एक मिसाल 

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और,

राजनीतिज्ञ  थीं बहुत कमाल।।


हरियाणा राज्य के अंबाला शहर में,

25 जून 1908 को जन्म लिया था।

भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं,

1948-60 कांग्रेस महासचिव पद मिला था।। 


सुचेता कृपलानी ने लड़कियों को,

ड्रिल और लाठी चलाना सिखाया।

15 अगस्त, सना 1947 को,

संविधान सभा में वंदेमातरम् गाया।। 


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आप,

इतिहास विषय की प्रवक्ता थीं।

1 दिसंबर 1974 को निधन हुआ,

'अनफिनिश्ड ऑटोबायोग्राफी' की लेखिका थीं।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews