वर्षा वन दिवस

मानसून उत्पन्न करने वाला,

जंगल होते हैं यह  वर्षावन।

प्रचुर मात्रा में वर्षा कराते,

उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में होते वर्षावन।। 


विश्व पशु-पौधे की 40-70 % प्रजातियाँ 

इन्हीं वर्षा वनों में निवास करती हैं।

पौधे, कीटों, सूक्ष्म जीवों की लाखों प्रजातियाँ 

पृथ्वी की औषधशाला यहीं रहती हैं।।


 विश्व की कुल ऑक्सीजन का,

 28% वर्षावनों में मिलता है।

 प्रकाश संश्लेषण द्वारा कार्बन शोषित कर,

 जैविक अधिग्रहण द्वारा ऑक्सीजन बनता है।।


 22 जून को दुनिया भर में,

 विश्व का वर्षावन दिवस मनाया जाता है।

 वर्षावन की आवश्यकता एवं महत्व को,

जन-जागरूकता लाया जाता है।।


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews