21- मेरा विद्यालय रा.आ.उ.प्रा.वि. मंगसू , कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड

 🏡 मेरा विद्यालय मेरा गौरव 🏡


1- विद्यालय- रा.आ.उ.प्रा.वि. मंगसू

2- विकासखंड- कीर्तिनगर

3- जिला- टिहरी गढ़वाल

4- स्थापना वर्ष- 2006

5- छात्रों की उपलब्धि- 

A- शिक्षा के क्षेत्र में- 

विद्यालय विभाग द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अतिरिक्त समय निकाल कर करवाता है। अभी तक विद्यालय में निम्नलिखित छात्र-छात्राएं NMMMS प्रतियोगी परीक्षा में स्थान बना चुके हैं- 

वर्ष 2018-19 - कु० आयुषी

वर्ष 2019-20 - कु० रजनी

वर्ष 2020-21 - कु० शिवानी रौतेला, प्रियांशु

वर्ष 2021-22 - कु० अनमोल रावत


https://www.facebook.com/1598220847122173/posts/3236094946668080/?sfnsn=wiwspmo

B- क्रीड़ा के क्षेत्र में- 

विद्यालय विभाग द्वारा आयोजित सभी क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करता है। विद्यालय राज्य स्तर तक कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर ईनाम ले चुका है।जिनमे से कुछ निम्न लिखित है- (राज्य स्तर पर )-

1- अन्तराक्षरी प्रतियोगिता- स्वर्ण, रजत, कांस्य

2- लोकनृत्य- स्वर्ण

3- व्यायाम विशेष प्रदर्शन- कांस्य

4- बैण्ड प्रदर्शन- कांस्य

5- योग ओलम्पियाड - रजत






C- पर्यावरण के क्षेत्र में- 

विद्यालय पर्यावरण के प्रति अत्यधिक सजक रहा है। विद्यालय में समय समय पर वृक्षारोपण किया जाता है। इसकी सुरक्षा का दायित्व भी छात्र-छात्राओं को *"मेरा पौधा श्रेष्ठ पौधा"* योजना के अंतर्गत दिया जाता है। वार्षिक परिणाम के समय श्रेष्ठ तीन पौधे वालों को सम्मानित किया जाता है।

प्लास्टिक का सदुपयोग- *खाली बोतल लाओ इनाम पाओ* मिशन के साथ बच्चों से अपने सेवित क्षेत्र में पड़ी खाली प्लास्टिक की बोतलों को इकठ्ठा कर विद्यालय में लाने को कहा जाता है, प्रति बोतल 50 पैंसे दिए गए। इन प्लास्टिक बोतलों से विद्यालय में क्यारी निर्माण व सजावट में लगाया गया।

6- विद्यालय प्रबंधन समिति/स्थानीय समाज द्वारा सहयोग- 

 प्रबंध समिति व समाज के जागरूक सदस्यों का सहयोग विद्यालय को समय समय पर मिलता रहता है। इस हेतु राष्ट्रीय पर्वों व विद्यालय के वार्षिक उत्सव में सभी को आमंत्रित किया जाता है। उनके सहयोग से विद्यालय में एक सुंदर व आकर्षक डायनिंग हॉल का निर्माण किया गया है, जिसमे छात्र- छात्राएं मध्याहन भोजन करते हैं। विद्यालय कक्षा कक्षों हेतु 07 पंखे भी दान स्वरूप प्रबंधन समिति व सामाजिक सहयोगी से दान स्वरूप प्राप्त किये गए है।











7- राष्ट्रीय पर्वों, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन- 

विद्यालय राष्ट्रीय पर्वों तथा कार्यक्रमों का आयोजन बड़ी धूमधाम से करता है। इसकी तैयारी एक सप्ताह पूर्व अंतिम वादन में किया जाता है। शिक्षक अपनी रुचि के अनुसार कार्य करते हैं। अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों को इसमें आमंत्रित किया जाता है।


 8- शिक्षकों का विवरण- 

1- श्री उम्मेद मिस्त्री (प्र०अ०)- विज्ञान/गणित

2- श्रीमती मीना भंडारी (स०अ०)- विज्ञान/गणित

3- श्री बृजभूषण उनियाल (स०अ०)- भाषा

4- श्रीमती रेवाश्वरी (स०अ०)- सामान्य

5- श्री किशोर सिंह सजवाण (स०अ०)- अंग्रेजी


9- विद्यालय में भौतिक संसाधन-

    विद्यालय में तीन कक्षा कक्ष, कार्यालय कक्ष, स्टाफ रूम, कम्प्यूटर रूम, एम०डी०एम० रूम, छात्र-छात्राओं व स्टाफ हेतु अलग अलग शौचालय बने हैं। पानी की पर्याप्त सुविधा है। हाथ धोने के लिए पांच टोंटियां लगी है। पांच कम्प्यूटर, स्मार्ट बोर्ड, प्रोजेक्टर व लेपटॉप उपलब्ध है। प्रत्येक कक्षा कक्ष में दो दो पंखे लगे हैं। छात्रों को बैठने हेतु पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध है।

10- विद्यालय परिसर का विवरण-

 विद्यालय परिसर रमणीक, आकर्षक व मनमोहक है।

किचन गार्डन- विद्यालय में सुंदर व आकर्षक किचन गार्डन है। स्वाद के अनुसार उनके नाम की तख्ती लगाकर उनका नामकरण किया गया है। राई, मूली, पालक, धनिया व अन्य प्रकार की सब्जियां भोजन माताओं व छात्र- छात्राओं के सहयोग से उगाई जाती है।

क्रीड़ा स्थल- विद्यालय में अपना छोटा किंतु सुंदर क्रीड़ा स्थल है। जिसमें प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के समीप ही दूसरा क्रीड़ा स्थल जमीन स्वामी से मांग कर बनाया गया है। जिसमें सभी प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाती है।


संकलन एवं सहयोग : हर्षवर्धन जमलोकी

टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार उत्तराखंड

Comments

Total Pageviews