पीo टीo उषा

 भारत की स्वर्णिम धरती पर

एक नई किरण का उदय हुआ।

केरल के पय्योली 27 जून 1964 को

महान एथलीट पीo टीo उषा का जन्म हुआ।।


भारतीय खिलाड़ी पीo टीo उषा ने

1979 में खेलकूद में पदार्पण किया।

बिजली सी तेज गति के कारण

विश्व भर में अपना नाम किया।।


जब भी जाती खेल के मैदान में

गोल्डन गर्ल हवा से बातें करती।

सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करके वो

नया इतिहास रचा करती।।


"ट्रैक और फील्ड की रानी" ने

कई पदक अपने नाम किए।

पदम श्री और अर्जुन पुरस्कार एवं विश्व की

सर्वश्रेष्ठ धाविका की ट्रॉफी 1975,76 अपने नाम की।।


"पय्योली एक्सप्रेस" उपनाम से

जानी जाने वाली भारत की सर्वश्रेष्ठ।

और महानतम एथलीट खिलाड़ी को 

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ भेंट।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews