विश्व वर्षावन दिवस

अद्वितीय अप्रतिम सौंदर्य से,

परिपूर्ण हमारे वर्षावन।

जैव विविधता के सागर,

स्थिर करें जलवायु पैटर्न।।


प्रतिवर्ष 22 जून को हम,

वर्षावन दिवस मनाएँ।

करें स्थाई आजीविका का समर्थन,

पारिस्थितिकी तंत्र बचाएँ।।


रेनफॉरेस्ट पार्टनरशिप में,

बच्चों! 22 जून 2017 को।

स्थापित किया प्रथम बार,

इन्हें संरक्षित करने को।।


बच्चों! 40% ऑक्सीजन का,

उत्पादन भी वर्षावन करें।

करें अवशोषित कार्बन को,

पृथ्वी के फेफड़े बनें।।


चल रहा जीवन इनसे,

लाखों जीव प्रजातियों का।

यही पृथ्वी की औषधशाला,

क्यों हो रहा है दोहन इनका।।


रचयिता

ज्योति विश्वकर्मा,

सहायक अध्यापिका,

पूर्व माध्यमिक विद्यालय जारी भाग 1,

विकास क्षेत्र-बड़ोखर खुर्द,

जनपद-बाँदा।



Comments

Total Pageviews