दुर्गावती बलिदान दिवस

1524 में जन्म ली,

देखो एक भारतीय वीरांगना।

दुर्गावती नाम था जिसका,

जन्मस्थल था गोंडवाना।।


कालिंजर के राजा कीर्तिसिंह की,

पुत्री थी एक मात्र संतान।

16 वर्ष की आयु में ही,

 सँभाल ली राज्य की कमान।।


उनके शौर्य पराक्रम के चर्चे,

हर जगह देखो थे मशहूर।

गोंडवाना क्षेत्र के पास हो,

या भारत में कहीं हो दूर।।


अकबर हुआ था उनके,

रूप का बहुत कायल।

युद्ध में किया रानी ने,

अनेकों मुगलों को घायल।।


24 जून 1564 युद्ध,

लड़ते-लड़ते दिया बलिदान।

माँ भारती की इस सपूत को,

कोटि-कोटि प्रणाम।।


रचयिता
सुधांशु श्रीवास्तव,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय मणिपुर,
विकास खण्ड-ऐरायां, 
जनपद-फ़तेहपुर।

Comments

Total Pageviews