मिल्खा सिंह

मिल्खा सिंह थे महान। 

फ्लाइंग सिख था उनका नाम।

पाकिस्तान में जन्म लिए थे,

सच्चे दिल के थे इंसान।। 


पद्म श्री से सम्मानित,

उड़न सिख था उपनाम।

एशियाई खेल में स्वर्ण पदक जीतकर,

बढ़ाया भारत का नाम।।


ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया,

सब में भरा हौसला और उत्साह।

जीवन को दौड़ भरा माना,

चंडीगढ़ में लिया आखिरी साँस।।


सच्ची श्रद्धांजलि देते हम उनको,

हो रहा है हृदय में असह्य पीड़ा का भान।

देश ने खो दिया अनमोल हीरा,

सिर झुकाकर करते हम प्रणाम।।


रचयिता
मिथिलेश कुमार सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय बसनी,
विकास खण्ड-बड़ागाँव, 
जनपद-वाराणसी।



Comments

Total Pageviews